scriptनदीम हत्याकांड से पुलिस ने उठाया पर्दा, हत्या के पीछे ये थे कारण | up police reveal nadeem hatyakand story in kannauj | Patrika News

नदीम हत्याकांड से पुलिस ने उठाया पर्दा, हत्या के पीछे ये थे कारण

locationकन्नौजPublished: Aug 27, 2018 03:55:58 pm

जिले के नदीम हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है।

kannauj

नदीम हत्याकांड से पुलिस ने उठाया पर्दा, हत्या के पीछे ये थे कारण

कन्नौज. जिले के नदीम हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया है। दो को गिरफ्तार कर लिया है। तीन की तलाश की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का मृतक के बीच व्यापारिक मतभेद काफी दिनों से चल रहा था। उसी को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

धारदार हथियार व सरिया से हुआ हमला

कन्नौज के मझपुरवा कांड का एएसपी केशवचन्द्र गोस्वामी ने खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव मझपुरवा में 16/17 अगस्त की रात नदीम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुरादगंज संपर्क मार्ग स्थित मकान की छत पर सो रहा था। इस दौरान बदमाशों ने उसके घर में घुसकर धारदार हथियार व सरिया से पत्नी और नदीम के ऊपर हमला बोल दिया था। जिसमें नदीम की गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई थी। घायल पत्नी और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस का दावा

वारदात की तहरीर गुरसहायगंज कोतवाली में दर्ज होने के बाद सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, कुलदीप यादव, दुष्यन्त यादव, क्रिमिनल इंटेजिलजेंस विंग के मनोज कुमार, विजय कुमार राय, सुधीर कुमार एण्टी ऑटो थेफ्ट सेल, तेज प्रताप सिंह, खैरूल बशर, प्रवीन कुमार, राहुल त्यागी, ड्राईवर कलीम खां ने जांच शुरू की। पुलिस का दावा है कि कड़ी मशक्कत करने और कई पहलुओं से जांच के बाद उनके हाथ आरोपियों तक पहुंच गए।

तरक्की ने बढ़ाई दुश्मनी

एएसपी ने बताया कि वारदात के पीछे कारोबारी की खुन्नस थी। नदीम को तरक्की होते देखकर ही उसके पुराने साझीदार समधन निवासी कलीम पुत्र नसीम ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। कलीम के अलावा उसके साथी सलीम पुत्र अलीम निवासी समधन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

साझीदार बना दुश्मन

एएसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि वारदात को नदीम के पुराने साझेदार कलीम ने अंजाम दिया है। पुलिस कलीम तक पहुंची। शुरू में तो उसने ना-नुकुर किया, जब सख्ती की गई तो उसने सच्चाई उगल दी। आरोपी कलीम ने पूछताछ में बताया कि वह समधन का निवासी है। मझपुरवा में उसका ससुराल है। वह पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था। वह नदीम के साथ शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था। बाद में नदीम उससे अलग हो गया। कलीम के मुताबिक नदीम की डिमांड ज्यादा होने लगी, जिससे उससे खतरा महसूस होने लगा। इसे लेकर दोनों में अक्सर मतभेद होता रहता था।

इस ताने से खौलता था खून

कलीम ने यह भी बताया कि उसे कोई बच्चा नहीं है, और नदीम की पत्नी आसमा उसकी पत्नी को अक्सर इसका ताना दिया करती थी। इन्हीं सब बातों से तंग आकर उसने प्लान बनाया और साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। सलीम व कलीम ने तीन और साथियों के साथ मिलकर मकान की छत पर चढ़कर धारदार हथियार व सरिया से नदीम और उसकी पत्नी आसमा और पुत्र सलमान पर हमला बोल दिया। गंभीर चोट आने से नदीम की मौत हो गई।

तीन अभी भी फरार

सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल जहीरूद्दीन उर्फ फन्नुआं पुत्र अमीनुद्दीन निवासी मझपुरवा, अदीब पुत्र वकील निवासी मझपुरवा और भूरा पुत्र मोतीलाल जाटव निवासी मझपुरवा फरार चल रहे हैं। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो