कन्नौजPublished: Sep 24, 2023 07:38:32 am
Narendra Awasthi
IMD के अनुसार मानसून ट्रफ उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है। जिसका असर स्थानीय मौसम पर पड़ रहा है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना 'ना' के बराबर है।
भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम की जानकारी साझा की है। जिसके अनुसार आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 25 सितंबर तक हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा आदि क्षेत्रों से होते हुए दक्षिण पूर्व और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है। आज कन्नौज में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। शाम को हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। उन्नाव में बादलों के साथ सूरज की आंख मिचोली होगी। दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है।