कन्नौजPublished: Aug 08, 2023 08:20:45 pm
Narendra Awasthi
कन्नौज के मौसम में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ रहा है। आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। 9 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।
उत्तर प्रदेश कन्नौज के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आ रहा है। आसमान में लगातार काले बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा भी चल सकती है। लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंच गया था। आगामी 9 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दोपहर में हल्की फुल्की बारिश होने की भी संभावना है।