scriptदीदी-दीदी कहकर लड़की को ले गया सुनसान जगह, दोस्त संग मिलकर किया दुष्कर्म | youth calls girl as sister and rapes her in kannauj | Patrika News

दीदी-दीदी कहकर लड़की को ले गया सुनसान जगह, दोस्त संग मिलकर किया दुष्कर्म

locationकन्नौजPublished: Oct 11, 2020 04:46:57 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– युवती की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है- एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है- कन्नौज जिले में हुई रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात

दीदी-दीदी कहकर लड़की को ले गया सुनसान जगह, दोस्त संग मिलकर किया दुष्कर्म

पुलिस ने युवती की निशानदेही पर दोनों ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक वारदात सामने आई है। दुकान पर काम करने वाली युवती देर शाम घर जा रही थी। रास्ते में उसे एक परिचित युवक मिला जो उसे दीदी बोलता था। लिफ्ट देने की बात कहकर वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और दोस्त संग मिलकर उससे दुष्कर्म किया। रोते हुए घर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि रोजाना की तरह वह शनिवार शाम को भी काम खत्म कर घर जा रही थी। रास्ते में उसको परिचित युवक मिला। कहा कि दीदी चलो मैं घर छोड़ देता हूं। इसी बीच उसने अपने एक साथी को भी बुला लिया। इसके बाद दोनों युवकों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपित युवती को छोड़कर भाग निकले। घर पहुंची युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की निशानदेही पर दोनों ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह नेन बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो