scriptजनता कर्फ्यू का दिखा शत प्रतिशत असर, सड़कों पर कर्फ्यू तो स्टेशनों पर पसरा सन्नाटा, जानिये यहाँ के हाल | 100 impact of public curfew, curfew on roads and silence on stations | Patrika News

जनता कर्फ्यू का दिखा शत प्रतिशत असर, सड़कों पर कर्फ्यू तो स्टेशनों पर पसरा सन्नाटा, जानिये यहाँ के हाल

locationकानपुरPublished: Mar 22, 2020 01:38:37 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

ताज्जुब की बात यह है कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ कर्मियों के सिवाय कोई मरीज नजर नहीं आए।

जनता कर्फ्यू का दिखा शत प्रतिशत असर, सड़कों पर कर्फ्यू तो स्टेशनों पर पसरा सन्नाटा, जानिये यहाँ के हाल

जनता कर्फ्यू का दिखा शत प्रतिशत असर, सड़कों पर कर्फ्यू तो स्टेशनों पर पसरा सन्नाटा, जानिये यहाँ के हाल

कानपुर देहात-देश के प्रधानमंत्री द्वारा बीते दिन 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर पूरा भारत बंद रखने की अपील की गई थी। जिसका असर जनपद का पुर देहात में व्यापक रूप से दिख रहा है। रोजमर्रा मजदूरी पर जाने वाले लोग घरों में चुप्पी साधे बैठे हैं। अपने प्रधानमंत्री के आवाह्न पर खेतों में काम करने वाले किसानों के कदम भी आज ठहर गए। उछलकूद करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे भी घरों में खुद को कैद किए हैं, जिसके चलते गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। आपको बता दें कि इस आवाह्न का पालन कराने के लिए जिले के सिकंदरा, अकबरपुर व राजपुर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बीते एक दिन पूर्व दुकानदारों से रविवार को बाजार बंद रखते हुए समर्थन की अपील की थी, जिसका स्पष्ट रूप से असर दिख रहा है।
रेलवे स्टेशनों का कुछ ऐसा रहा नजारा

कस्बों में मेडिकल स्टोर, निजी क्लीनिक को छोड़कर सभी दुकानें बंद हैं। सब्जी मंडियों में आवारा मवेशियों के सिवाय कोई नजर नहीं आ रहा है। यहां तक कि झींझक व रूरा सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर यात्री आज ट्रेनों का इंतजार करते नहीं दिखे। स्टेशनों के प्लेटफार्म पर पड़ी कुर्सियां, कबूतरों व बेंच खाली पड़े दिखे। लोगों ने आज कोई भी यात्रा न करने का में शायद बना लिया था। बीते दिन लोगों ने कई टिकट कैंसिल करा लिए थे। वहीं रोजमर्रा यात्री भी घरों में बैठे रहे। ताज्जुब की बात यह है कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ कर्मियों के सिवाय कोई मरीज नजर नहीं आए। देखा जाए तो जिले में शत प्रतिशत जनता कर्फ्यू का असर दिखा।
कस्बे के मुख्य मार्ग पर तैनात जवान ने कहा कि

जिले के झींझक नहरपुल पर डयूटी पर तैनात पीआरडी जवान ठाकुर चंदन सिंह ने बताया कि आज सुबह से ही सड़क पर सन्नाटा दिख रहा है। अभी दोपहर का समय हो रहा है। अभी तक महज दो चार वाहन ही गुजरे हैं। सभी दुकानें सुबह से बंद हैं। जानवरों के अतिरिक्त कोई नहीं गुजर रहा है। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का यह सफल कर्फ्यू है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो