script2.75 लाख किसानों को मिले 55 करोड़, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए पीएम मोदी ने दिया बड़ा उपहार | 2.75 lakh farmers get 55 crores, PM Modi gives big gift | Patrika News

2.75 लाख किसानों को मिले 55 करोड़, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए पीएम मोदी ने दिया बड़ा उपहार

locationकानपुरPublished: Dec 25, 2020 09:11:24 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने पूरा जीवन देश के प्रति समर्पित किया। नेशनल हाइवे से लेकर देश के किसानों को कई योजनाएं दी।

2.75 लाख किसानों को मिले 55 करोड़, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए पीएम मोदी ने दिया बड़ा उपहार

2.75 लाख किसानों को मिले 55 करोड़, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए पीएम मोदी ने दिया बड़ा उपहार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर देहात-जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ भारी की संख्या में उपस्थित रहे। वहीं कानपुर देहात पहुंचे यूपी के नगर विकास राज्यमंत्री / कानपुर देहात के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और कृषि उप निदेशक विनोद कुमार ने संदलपुर के राज पैलेस में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही कार्यक्रम में आये किसानों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा भेजा और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किसानों से सीधे संवाद किया।
वार्ता करते हुए उन्होंने किसानों की स्थित के बारे में जानकारी ली। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बटन दबाते ही कानपुर देहात के 2 लाख 75 हजार किसानों खाते में 55 करोड़ रुपये जमा हो गये। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री जिलाधिकारी, कृषि उप निदेशक और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किसानों को ट्रैक्टर की चाभी और उपकरण वितरित किये। साथ ही कृषक को सड़क दुर्घटना में 5 लाख सहायता राशि दी गयी। वही प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने पूरा जीवन देश के प्रति समर्पित किया। नेशनल हाइवे से लेकर देश के किसानों को कई योजनाएं दी।
वही प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिये कार्य कर रही है। किसानों के खाते में सीधे पैसा भेजा जा रहा है। बिचौलियों का काम खत्म कर दिया गया है। किसानों के लिये सरकार कृषि यंत्रों के साथ बहुत सी योजनाएं चला रही है। जिनका छूट के साथ किसान लाभ ले रहे है। वही किसानों से ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती के साथ बागवानी करने के लिये भी आग्रह किया गया। जो किसान फसलो की अच्छी पैदावार कर रहे है उनके साथ जनपद के सभी किसानों को शुभकामनाये दी। वही प्रभारी मंत्री ने बताया प्रधानमंत्री के कुशल निर्देशन पर देश निरन्तर आगे बढ़ रहा है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि एक दिन भारत विश्व गुरु अवश्य बनेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो