scriptनहीं लौटे लॉकडाउन में पैरोल पर रिहा 32 बंदी, जेल प्रशासन में खलबली, पुलिस जुटी | 32 prisoners released on parole, not returned to lockdown | Patrika News

नहीं लौटे लॉकडाउन में पैरोल पर रिहा 32 बंदी, जेल प्रशासन में खलबली, पुलिस जुटी

locationकानपुरPublished: Dec 03, 2020 01:20:14 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

पैरोल पर 69 बंदी रिहा किए गए थे, सिर्फ 37 बंदी ही वापस लौटे हैं और 32 बंदी पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद जिला जेल वापस ही नहीं लौटे।

नहीं लौटे लॉकडाउन में पैरोल पर रिहा 32 बंदी, जेल प्रशासन में खलबली, पुलिस जुटी

नहीं लौटे लॉकडाउन में पैरोल पर रिहा 32 बंदी, जेल प्रशासन में खलबली, पुलिस जुटी

कानपुर-कोरोनाकाल के दौरान लॉकडाउन के चलते जेल में बंदियों की संख्या अधिक देखते हुए शासन के निर्देश पर हल्की धाराओं वाले बंदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था, जिससे संक्रमण से बचाव किया जा सके। साथ ही 30 नवंबर को दाखिल कराने की तारीख निश्चित की गई थी। बताया गया कि जेल प्रशासन द्वारा आदेशानुसार पैरोल पर 69 बंदी रिहा किए गए थे। इधर दाखिल तिथि पर जब शाम को आमद की जानकारी ली गई तो पता चला कि सिर्फ 37 बंदी ही वापस लौटे हैं और 32 बंदी पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद जिला जेल वापस ही नहीं लौटे। इसके चलते जेल प्रशासन ने उनके वापस लौटने के लिए एक दिन और इंतजार किया।
जिसके बाद जेल प्रशासन ने जिला प्रशासन सहित पुलिस अफसरों को इस बाबत जानकारी दी। साथ ही बंदियों की तलाश के लिए आग्रह किया है। फिलहाल पुलिस अफसरों ने थानों की पुलिस को इस काम ने लगा दिया है। विभिन्न थानों की पुलिस टीमें बंदियों की तलाश में जुटी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बंदी जानबूझकर फरार हो गए हैं। फिलहाल पैरोल पर जेल से छोड़े गए बंदियों के गायब होने के चलते जेल प्रशासन में खलबली मची हुई है। दूसरी तरफ पुलिस टीमें तलाशने में लगी हैं। बंदियों की तलाश कर अब पुलिस उन्हें जेल में दाखिल कराएगी। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि लापता हुए 32 बंदियों की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र भेजा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो