scriptदिल्ली के सफदरगंज हास्पिटल की तर्ज पर शहर में बनेगी बर्न यूनिट | 4,856 crore burn unit created in Hallet | Patrika News

दिल्ली के सफदरगंज हास्पिटल की तर्ज पर शहर में बनेगी बर्न यूनिट

locationकानपुरPublished: May 18, 2019 05:58:59 pm

शासन ने इसके लिए जारी किया ४.८६ करोड़ का बजटमरीजों को प्राइवेट रूम भी मिल सकेंगे, ६.७० करोड़ जारी

burn unit in hallet kanpur

दिल्ली के सफदरगंज हास्पिटल की तर्ज पर शहर में बनेगी बर्न यूनिट

कानपुर। शहर में दिल्ली के सफदरगंज हास्पिटल की तरह ही एक हाईटेक बर्न यूनिट का निर्माण होगा। इसके लिए हैलट अस्पताल में निर्माण के लिए जगह का आवंटन कर दिया गया। बर्न यूनिट इमरजेंसी के सामने साइकिल स्टैंड पर बनाई जाएगी। इसके लिए 4.86 करोड़ का बजट भी शासन की ओर से जारी कर दिया गया है।
२० बेड का अलग ब्लाक, ६ बेड का आईसीयू
शासन से बर्न यूनिट को हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण एजेन्सी राजकीय निर्माण निगम को जगह दी गई है। बर्न यूनिट में मरीजों के लिए 20 बेड का अलग ब्लाक बनेगा जबकि गंभीर मरीजों के लिए 6 बेड का आईसीयू तैयार किया जाएगा। साथ ही एक आपरेशन थिएटर और एक ड्रेसिंग ब्लाक भी बनाया जाएगा। यहां पर बर्न के मरीजों को अलग-अलग रखा जाएगा। निर्माण एजेन्सी को 9 महीने का लक्ष्य दिया गया है लेकिन उसे एक साल का समय दिया गया है।
प्राइवेट वार्ड ५० के लिए ६.७० करोड़
हैलट अस्पताल में वर्षों से बंद पड़े प्राइवेट वार्ड 50 का भी कायाकल्प किया जाएगा। इस के लिए शासन ने 6.70 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वार्ड में मरीजों को भर्ती करने के लिए 50 कमरे बनाए जाएंगे। 10 कमरे एसी तो 40 कमरे कूलर वाले होंगे। कमरों में मरीज के साथ तीमारदारों के रहने के लिए भी बेड का अलग इंतजाम किया जाएगा। प्राइवेट वार्ड 50 में सभी विभागों के मरीजों को भर्ती किया जाएगा। यहां पर नर्सिंग और वार्ड ब्वाय का अलग स्टॉफ लगाया जाएगा। अभी तक हैलट में मरीजों को प्राइवेट कमरे नहीं मिल पाते हैं। कमरों में हर तरह की व्यवस्था को रखा जाएगा। किसी भी कमरे की तस्वीर नहीं बदली जाएगी। जो जैसा है उसी आधार पर कमरों का कायाकल्प होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो