31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये लो! गायब हुई सीसामऊ नाला डायवर्जन में 4 मीटर की सीवर लाइन ही

गंगा में गिर रहे सीसामऊ नाले को डायवर्ट करने में एक के बाद कई मुश्किलें सामने आ रही हैं. दरअसल जिस सीवर लाइन से सीसामऊ नाला डायवर्ट किया जाना है, पिछले दिनों जांच में 4 मीटर सीवर लाइन ही वहां से गायब मिली.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 24 Nov 2018, 1:18 PM IST

Kanpur

ये लो! गायब हुई सीसामऊ नाला डायवर्जन में 4 मीटर की सीवर लाइन ही

कानपुर। गंगा में गिर रहे सीसामऊ नाले को डायवर्ट करने में एक के बाद कई मुश्किलें सामने आ रही हैं. दरअसल जिस सीवर लाइन से सीसामऊ नाला डायवर्ट किया जाना है, पिछले दिनों जांच में 4 मीटर सीवर लाइन ही वहां से गायब मिली. इसे देख जल निगम अधिकारियों के भी होश उड़ गए. सीवर लाइन में इसी गैप की वजह से जाजमऊ एसटीपी तक सीवेज नहीं पहुंच पा रहा था.

मिली लाइन गायब
कुछ दिन पहले भैरवघाट पंपिंग स्टेशन से तेज प्रेशर से सीवेज पंप किए जाने के बाद हडर्ड चौराहे पर सीवेज भराव हो गया था, लेकिन तब भी अधिकारी इसे पकड़ नहीं पाए. 2 दिन तक सीसीटीवी रोबोट से अधिकारियों ने सीवर लाइन को खंगाला तो लाइन ही गायब मिली. बता दें कि जेएनएनयूआरएम योजना में इस सीवर लाइन को डाला गया था.

ऐसा बताया जीएम ने
जल निगम जीएम आरके अग्रवाल के मुताबिक 1600 एमएम की इस लाइन में गैप होने से सीवेज आगे नहीं बढ़ पा रहा था. लाइन में 4 मीटर के गैप को भरने के लिए फिलहाल 900 और 400 एमएम की लाइन से जोड़कर सीवेज डायवर्ट किया जाएगा. 2 दिन में इस कार्य को पूरा किया जाना है. पिछले दिनों देर रात जल निगम ने खुदाई का कार्य शुरू कर दिया. इसे 2 दिन में हर हाल में पूरा किया जाना है. वहीं कार्य को पूरा करने के लिए अब जल निगम अधिकारियों ने 30 नवंबर तक का समय मांगा है.

नजारा देख जताई नाराजगी
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा के सभी घाटों पर हजारों की संख्या में लोग स्नान और पूजा अर्चना के लिए पहुंचे. कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा भी घाट पर पहुंचे तो गंगा में गिर रहे नाले के पास लोगों को नहाता देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की. इसके साथ ही जल निगम जीएम को फोन पर नाराजगी जताई और कहा कि तय समय पर कार्य खत्म होने पर इसकी शिकायत शासन तक करेंगे.