script72 घंटे के अंदर पुलिस के हत्थे लगे 706 ‘गब्बर’ | 706 criminals arrested from kanpur range | Patrika News

72 घंटे के अंदर पुलिस के हत्थे लगे 706 ‘गब्बर’

locationकानपुरPublished: Oct 15, 2019 04:26:34 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

आईजी रेंज मोहित अग्रवाल के आदेश पर चला धड़पकड़ अभियान, कानपुर नगर में सबसे ज्यादा बदमाश गिरफ्तार।

72 घंटे के अंदर पुलिस के हत्थे लगे 706 ‘गब्बर’

72 घंटे के अंदर पुलिस के हत्थे लगे 706 ‘गब्बर’

कानपुर। अपराधियों के खिलाफ एससपी अनन्त देव तिवारी के नेतृत्व में जहां पुलिस का आपरेशन क्लीन चला रहा है तो वहीं आईजी मोहित अग्रवाल के आदेश कानपुर जोन की पुलिस ने 72 घंटे के अंदर 706 अपराधियों को दबोच कर नया कीर्तिमान बनाया है। इनके पास से पुलिस ने 39 असलहे बरामद किए हैं। सबसे ज्यादा 217 गब्बर कानपुर में पकड़ गए हैं। वहीं धड़पकड़ अभियान में औरैया और इटावा पुलिस फिसड्डी साबित हुई है।

ऑपरेशन धरपकड़
आईजी के आदेश पर 11 अक्तूबर से ऑपरेशन धरपकड़ चल रहा है। इसमें सभी छह जिलों में 291 वांछित, तीन इनाम घोषित, 384 एनबीडब्लू, पांच जिला बदर, और 22 टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। आईजी ने बताया कि कानपुर ने सर्वाधिक अपराधियों की गिरफ्तारी की है। इसलिए कानपुर पुलिस को सराहना और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। कानपुर देहात और फतेहगढ़ का अभियान में अच्छा योगदान रहा है। कन्नौज, इटावा, औरैया जिलों के थानों की कार्रवाई सही नहीं पाई गई है। उनको चेतावनी दी गई है।

560 गाड़ियां बरामद
आपरेशन धड़पकड के तहत जोन की पुलिस ने 560 बिना नंबर की गाड़ी पकड़ी हैं। इनमें दो पहिया के अलावा चार पहिया वाहन हैं। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि जोन में अब अपराधियों की खैर नहीं। पहला आपरेशन सफल रहा। जल्द ही पुलिस दूसरे अभियान की शुरूआत करेगी। आईजी के मुताबिक कानपुर में अपराध के ग्राफ में कमी आई है। पुलिस को सतर्क के साथ अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश और फरियादियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

बाबा भी पुलिस के हत्थे लगा
कानपुर देहात की इनामी बदमाश शीला बाबा भी इस आपरेशन के दौरान पुलिस के हत्थे लगा। बदामश पर दो दर्जन से मामले दर्द थे। कानपुर नगर, देहात के अवावा इटावा की पुलिस इसे तलाश रही थी। वहीं कानपुर का इनामिया नीरज तिवारी को पुलिस ने दबोचा है। नीरज पिछले कई सालों से फरार चल रहा था। इस पर भी पुलिस की तरफ से 25 हजार का इनाम रखा गया था। नीरज पर हत्या, लूट, चोरी सहित डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो