scriptशालिनी यादव से फिजा फातिमा बन युवती ने किया निकाह, अब घरवालों से बताया जान को खतरा | A Girl did Nikah after conversion | Patrika News

शालिनी यादव से फिजा फातिमा बन युवती ने किया निकाह, अब घरवालों से बताया जान को खतरा

locationकानपुरPublished: Aug 21, 2020 03:11:35 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

शहर में एक युवती ने घर से भागकर पहले अपना धर्म बदला और फिर फैज़ल नामक युवक से निकाह कर लिया।

शालिनी यादव से फिजा फातिमा बन युवती ने किया निकाह, अब घरवालों से बताया जान को खतरा

शालिनी यादव से फिजा फातिमा बन युवती ने किया निकाह, अब घरवालों से बताया जान को खतरा

कानपुर. शहर में एक युवती ने घर से भागकर पहले अपना धर्म बदला और फिर फैज़ल नामक युवक से निकाह कर लिया। शालिनी यादव नाम की युवती ने धर्मांतरण कर अपना नाम फिजा फातिमा रख लिया। इसके बाद शालिनी (फिज़ा फातिमा) एक वीडियो जारी कर खुद को और पति मोहम्‍मद फैज़ल को घरवालों से असुक्षित बताकर सुरक्षा की मांग की है। वहीं, लड़की के घरवालों ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है। उनका आरोप है कि मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर शालिनी को अपने साथ ले गया। इसके बाद धर्मांतरण कराकर उसके साथ निकाह कर लिया।

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले के पीछे लव जिहादी गैंग का हाथ है, जो बहला-फुसलाकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता है। साथ ही कहा कि इस गैंग के 5 लोगों ने हाल ही में 5 हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराकर उनके साथ निकाह किया है। लड़की के परिजनों की तहरीर पर कानपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 364, 360, 120-B और 511 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसी मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया एडवाइजर शलभ मणि त्रिपाठी ने लड़की का वीडियो ट्वीट कर कुछ सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है, ‘परीक्षा देने के बहाने निकली कानपुर की शालिनी यादव ने पहले धर्म बदला, फिर फैजल से निकाह कर लिया। सवाल ये है कि धर्म बदलने की क्या जरूरत? धर्म शालिनी यादव ने ही क्यूं बदला? फ़ैजल ने क्यूं नहीं? तभी तो कहते हैं, ये लव नहीं, ये लव जेहाद है।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक बाबूपुरवा आलोक सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर थाना किदवई नगर में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 364, 360, 120-B और 511 में मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि शालिनी यादव का अपहरण कर लिया गया है। इस संदर्भ में एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें लड़की खुद को शालिनी यादव बताकर शादी और धर्म परिवर्तन करने की बात कह रही है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही हैं। वहीं शालिनी (फिज़ा फातिमा) वायरल वीडियो में अपने को और अपने पति फैज़ल को घरवालों से असुक्षित बताकर सुरक्षा की मांग कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो