कानपुर

इस पार्टी ने विवादित हिस्ट्रीशीटर को दिया टिकट, भाजपा- सपा में मचा हड़कंप

इस पार्टी ने विवादित हिस्ट्रीशीटर को दिया टिकट, भाजपा- सपा में मचा हड़कंप

कानपुरNov 19, 2017 / 04:03 pm

Ruchi Sharma

yogi adityanath and akhilesh yadav

कानपुर. निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सपन्न कराए जाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनाव में गड़बड़ी की आशंका के चलते घाटमपुर पुलिस ने आप ( आम आदमी पार्टी ) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इस्लाम कुरैशी के खिलाफ गुंडाएक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिसके चलते आप पार्टी के अंदर खलबली मचा दी है।
आरोपी प्रत्याशी एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार है और कोर्ट में सरेंडर कर जमानत के प्रयास कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे ने बताया कि इस्लाम पर गोवध एवं पशु क्रूरता अधिनियम के अलावा आसपास के जिलों में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस को खूफिया जानकारी मिली थी कि इस्लाम मतदान के दिन व्यवधान डाल सकता है। इसी के बाद इसके खिलाफ गुंडा एक्ट लगाया गया।
मतदान के दिन गड़बड़ी के चलते कार्रवाई

घाटमपुर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार इस्लाम कुरैशी समेत सात लोगों के खिलाफ गुंडाएक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस्लाम पर गुंडाएक्ट लगाए जाने से आप कार्यकर्ता ने रोष जताते हुए प्रदर्शन किया।
आप नेता सुजीत ने बताया कि पुलिस-प्रशासन सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। इस्लाम पर जितने मामले दर्ज हैं, उनमें से कई में वो बरी हो चुके हैं दो मामलों में इन्हें कोर्ट ने जमानत दी है।
वहीं प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से चुनाव सपन्न कराने के लिए जुटी है। इस्लाम शातिर अपराधी है और चुनाव प्रचार के दौरान इसने आपत्तिजनक बयान दिए हैं। जिसके चलते महौल बिगड़ने का खतरा बढ़ गया था और इसी के बाद इस पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई करनी पढ़ी।
गोवध के आरोप में जा चुका है जेल

इस्लाम कुरैशी को पुलिस ने रंगेहाथ गोवध करते हुए पकड़ा था। इसे पुलिस ने गोवध एवं पशु क्रूरता के तहत जेल भेजा था। जमानत के बाद जेल से बाहर आने के बाद इस्लाम आप से जुट गया। आप ने इसे घाटमपुर नगरपालिका से अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया।
टिकट मिलने के बाद इस्लाम चुनाव प्रचार कर रहा था। पांच दिन पहले इसे गलत बयानबाजी की थी। पुलिस ने इसके बाद हरकत में आई और गुंडाएक्ट के तहत कार्रवाई की। इस्लाम राजनीति में आने से पहले आयाराम-गयाराम की दुनिया में खासा रसूख रखता था। कानपुर नगर, देहात, फतेहपुर, हमीरपुर जिलों में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
इन पर भी लगा गुंडा एक्ट

इसके अलावा पुलिस ने चुनाव में बाधा पहुंचाने के चलते गांव किरांव निवासी कल्ली उर्फ विजय प्रताप, गांव भदरस निवासी संजय, गांव उमरी निवासी विकास, अमौर निवासी रुद्रपाल सिंह एवं बैजूपुर निवासी कृष्णकांत व उसके भाई अभिलाष के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। निरीक्षक प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों के जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए तैयार है। अभी कई अपराधी हमारी रडार पर हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.