scriptमुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व दहल गया जनपद, दो युवकों की हत्या कर फेंके गए शव, पुलिस महकमे में सनसनी | ago come cm yogi double murder hadkmp kanpur dehat | Patrika News

मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व दहल गया जनपद, दो युवकों की हत्या कर फेंके गए शव, पुलिस महकमे में सनसनी

locationकानपुरPublished: Sep 25, 2018 10:27:20 am

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

हाईवे के लुटेरों का आतंक अभी भी नही थम रहा है। एक बार फिर दो युवकों के शव हाईवे किनारे पाये गये। लुटेरों द्वारा हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

murder

मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व दहल गया जनपद, दो युवकों की हत्या कर फेंके गए शव, पुलिस महकमे में सनसनी

कानपुर देहात-जिले से गुजरे मुग़ल रोड पर लूट मार हत्या जैसी संगीन वारदाते आये दिन देखने को मिलती हैं। इस पर पुलिस के हाइवे गस्त व सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खडा होता दिखाई दे रहा है। जिले के सट्टी क्षेत्र में दो युवकों की हत्या के बाद कानपुर देहात पुलिस एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था में हुई फेल नजर आई। आये दिन घटनाएं होने से लुटेरों के हौंसले बुलन्द हो गए हैं। जनपद में लूट की वारदातों में पुलिस लीपापोती करती नजर आती है। ऐसे ही इस मामले ने भी पुलिस के गश्त की पोल खोलकर रख दी। जनपद में उस वक्त हडकंप मच गया। जब सुबह शौंच के लिए जा रहे मजदूरों ने सड़क किनारे झाड़ियो में दो युवकों के शव पड़े देखे। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्या की सूचना पर कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे पुलिस कप्तान ने लोगों से घटना के बावत पूंछतांछ की। वहीं सट्टी थाना पुलिस भी छानबीन में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दरअसल ये घटना कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर के पास मुग़ल रोड की है। आज सुबह रोड से गुजरते समय राहगीरों ने ईंट भट्टे के पास के झाड़ियो में दो अज्ञात युवकों के शव देखे। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को होने के बाद पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को झाड़ियों से बाहर निकालने के बाद घटना की छानबीन में जुट गयी। दोनों अज्ञात युवकों की उम्र महज 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल दोनो अज्ञात युवकों के शव की पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी है। बहरहाल पूरी घटना को देखकर साफ अंदाजा लगया जा सकता है की ये दोनों ट्रक के चालक और खालसी हैं। इन दोनो अज्ञात युवकों की हत्या कर ट्रक लूट की घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका जताई जा रही है। अब यह खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
वहीं मौके पर जनपद के पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरक्षण कर दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक पुलिस का बचाव करते हुए बोले कि दोनों युवको की हत्या करके शवों को जनपद में फेंका गया है और मामले की जाँच के लिए सर्विलांस टीम व स्वाट टीम को लगा दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो