दरअसल ये घटना कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर के पास मुग़ल रोड की है। आज सुबह रोड से गुजरते समय राहगीरों ने ईंट भट्टे के पास के झाड़ियो में दो अज्ञात युवकों के शव देखे। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को होने के बाद पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को झाड़ियों से बाहर निकालने के बाद घटना की छानबीन में जुट गयी। दोनों अज्ञात युवकों की उम्र महज 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल दोनो अज्ञात युवकों के शव की पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी है। बहरहाल पूरी घटना को देखकर साफ अंदाजा लगया जा सकता है की ये दोनों ट्रक के चालक और खालसी हैं। इन दोनो अज्ञात युवकों की हत्या कर ट्रक लूट की घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका जताई जा रही है। अब यह खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
वहीं मौके पर जनपद के पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरक्षण कर दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक पुलिस का बचाव करते हुए बोले कि दोनों युवको की हत्या करके शवों को जनपद में फेंका गया है और मामले की जाँच के लिए सर्विलांस टीम व स्वाट टीम को लगा दिया गया है।