scriptकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जीत की रखी नींव, 2022 में सत्ता परिवर्तन का दिया मंत्र | ajay kumar gives message on Congress workers in 2022 from bypoll | Patrika News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जीत की रखी नींव, 2022 में सत्ता परिवर्तन का दिया मंत्र

locationकानपुरPublished: Oct 15, 2019 01:14:12 am

Submitted by:

Vinod Nigam

कांग्रेस उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कानपुर, जुलूस के जरिए दिखाई ताकत, फिर पार्टी के नेताओं के साथ बैठकर जीत का दिया मंत्र।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जीत की रखी नींव, 2022 में सत्ता परिवर्तन का दिया मंत्र

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जीत की रखी नींव, 2022 में सत्ता परिवर्तन का दिया मंत्र

कानपुर। कांग्रेस उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर के पक्ष में महौल बनाने के लिए सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शहर पहुंचे और खुली जीप में बैठकर गली-मोहल्ले और बस्तियों में घूमें। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया। फिर एक गेस्टहाउस में कांग्रेसी नेताओं को एकता का पाट पढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये उपचुनाव उपचुनाव को छोटा कतई न समझें। इसी चुनाव से हमें उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जीत का संदेश देना है। इसलिए आपसी मतभेदों को भुलाकर सभी नेता एकजुट हो जाएं और गोविंद नगर में अपनी पूरी ताकत लगा दें। यह मामूली चुनाव नहीं है बल्कि देश बचाने की लड़ाई है।

मतभेद भुलाकर चुनाव जिताएं
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही पदाधिकारियों से कहा कि कानपुर में सबसे बड़ा संगठन होने के बाद भी हम कई चुनाव हारे। गुटबाजी और आपसी मतभेद भुलाकर गोविंदनगर सीट से करिश्मा ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भिजवाएं। ये कोई आमचुनाव नहीं, बल्कि भाजपा से देश व यूपी को आजाद कराना है। यदि हमसब एकजुट होकर जनविरोधी सरकार के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ें और उनके झूट की पोल जनता के पास जाकर खोलें तो हमें विश्वास है कि 2022 में हम सत्ता परिवर्तन हो जाएगा।

कानून-व्यवस्था ध्वस्थ
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बेरोजगारी चरम पर है और युवा परेशान हैं। किसान और मजदूर की बात करने वाला कोई नहीं। सड़क पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं लेकिन प्रदेश सरकार इन सबसे बेखबर है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेसी घर-घर जाएं। अपनी और भाजपा की विचारधारा से लोगों को अगवत कराएं। यदि ऐसा हम करने में सफल रहे तो प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकेने में सफल रहेंगे।

चूक नहीं होनी चाहिए
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने पूरी ताकत से चुनाव लडने का संकल्प दिलाया और कहा कि सरकार को आईना दिखाने का ये सही समय है। इसमे चूक नहीं होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने गोविंद नगर कांग्रेस प्रत्याशी के जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि 2014 से केंद्र में मोदी तो 2017 में योगी सरकार सत्ता में आई। इन 6 सालों में कानपुर का होजरी, टेनरी और छोटे कारखानों में ताले पड़ गए। भाजपा के मंत्री, सांसद व विधायक बताएं कि अद्यौगिक राजधानी के लिए उन्होंने क्या किया है। कहा, 2022 में कांग्रेस की सरकार आई तो मजदूरों का शहर फिर से अपने पैरों में खड़ा होगा और यहां के बनें पकड़े अमेरिका और जमान के लोगों के घरों की रौनक बढ़ाएंगे।

ये नेता रहे शामिल
प्रदेश अध्यक्ष के साथ जुलूस के बाद बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, विधायक सोहेल अख्तर अंसारी, राकेश सचान, भूधर नारायन मिश्रा, आलोक मिश्रा, हाफिज मोहम्मद उमर, सरदार कुलदीप सिंह, संजीव दरियाबादी, अशोक धानविक, कृपेश त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, सुबोध बाजपेयी, कमल जायसवाल, अनूप त्रिपाठी उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो