जबकि सबकुछ इसके विपरीत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ हरदिन मीडियो से मुखातिब होते हैं और श्रमिकों के लिए बस सेवा के साथ ट्रेनों की बात करते हैं। जो जमीन पर इसके बिलकुल विपरीत है। यदि सीएम योगी की बसें श्रमिकों को ला रही हैं तो प्रदेश में मजदूर क्यों हाईवे पर पैदल यात्रा करते हैं। ट्रक के पहियों के नीचे क्यों आ रहे हैं, औरैया में कैसे 24 श्रमिकों को अपनी जान गवांनी पड़ी। इन सवालों का जवाब सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी सरकार को देना होगा।
5 लाख मुआवजे की माग
अजय कुमार लल्लू ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और हृदय विदारक बताते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को तत्काल 5 लाख की आथ आर्थिक सहयता सरकार मुहैया कराए। घायलों को एक-एक लाख की मदद करे। साथ ही पूरे मामले की उच्चस्तरी जांच हो। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि औरैया और जलौन जिले के जिलाध्यक्षों को मौके पर भेजा है। कार्यकर्ता श्रमिकों की मदद कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी श्रमिकों के साथ है और उनके घर जाने के लिए खुद अब बसों की व्यवस्था कराएगी।
पीएम पर खड़े किए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि लाॅकडाउन लगाने से पहले केंद्र सरकार ने प्रवासी श्रमिक, किसान और गरीबों के लिए कोई रणनीति नहीं बनाई। जिसका नतीजा है कि श्रमिक काम के गाल में समा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गरीब प्रवासियों के हिस्से में लूटपाट, पुलिस की पिटाई, फटकार, अपमान, भूख व दुर्घटनाएं मिल रही है। हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि इनके साथ सियासत न करें। इन्हें घर भिजवाएं।