scriptअखिलेश ने कहा एक्जिट पोल होंगे गलत, गठबंधन देगा देश को नया पीएम | akhilesh yadav attacks on pm narendra modi in lok sabha elections 2019 | Patrika News

अखिलेश ने कहा एक्जिट पोल होंगे गलत, गठबंधन देगा देश को नया पीएम

locationकानपुरPublished: May 20, 2019 01:34:57 am

Submitted by:

Vinod Nigam

कानपुर के डेरापुर स्थित शहीद के घर पहुंचे अखिलेश यादव, पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला जुबानी हमला, 23 मई के बाद भाजपा सरकार की रवानगी तय।

akhilesh yadav attacks on pm narendra modi in lok sabha elections 2019

अखिलेश ने कहा एक्जिट पोल होंगे गलत, गठबंधन देगा देश को नया पीएम

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को डेरापुर पहुंचे। वहां यहां पर कश्मीर में शहीद जवान के घर जाकर उनके परिजनों से मिले। इस मौके पर अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमारे 40 जवान शहीद हुए। इसके बाद भी आएदिन सेना के जवान शहीद हो रहे हैं। सरकार के पास इसे रोक पाने पर पूरी तरह से नाकाम रही है। पांच दिन के बाद देश को गठबंधन नया प्रधानमंत्री देगा, जो देश को विकास के पथ पर ले जाएगा।

शहीद के परिजनों से मिले अखिलेश
अखिलेश यादव कानपुर देहात के डेरापुर कस्बे के आंबेडकर नगर स्थित शहीद रोहित यादव के घर पहुंचे। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद वहां मौजूद शहीद के फौजी बहनोई योगेंद्र से घटना के बाबत जानकारी ली। उन्होंने अखिलेश को बताया कि वह भी रोहित के पोस्ट से कुछ ही दूरी पर तैनात थे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने जवानों को दी जाने वाली जैकेट के बारे में भी पूछा। उन्होंने सरकार की ओर से सेना के जवानों के लिए ठोस कदम न उठाए जाने को लेकर सवाल खड़े किए। कहा कि मोदी गुफा में जाकर बैठ गए हैं और देश में जवान शहीद हो रहे हैं, यह समय गुफा में बैठने का नहीं है।

23 को सत्ता से रवानगी तय
करीब आधा घंटा रुकने के बाद अखिलेश यादव शहीइ के घर से बाहर निकलने के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। अखिलेश के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ रहे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। देश के जवान शहीद हो रहे हैं अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने भारी भरकम बजट पेश करने का दावा किया है लेकिन उसमें जवानों का ख्याल नहीं रखा गया है। देश के अंदर और बाहर दोनों मोर्चो पर सरकार फेल रही है और 23 मई के बाद मोदी सरकार की रवानगी तय हैं।

जमीन पर सिर्फ गठबंधन
अखिलेश ने कहा एक्जिट पोल के प्रश्न पर कहा कि हम जमीन पर कार्य करनें वाले लोग हैं। हमसे बड़ा एक्जिट पोल कोई दूसरा नहीं हो सकता। सपा व बसपा गठबंधन यूपी की 78 में 73 प्लस के पार सीट जीतनें जा रहा है। अखिलेश ने कहा कांग्रेस के यूपी में जनाधार नहीं है। यहां हमारा मुकबला भाजपा के साथ रहा और जनता ने झूठ बोलनें वालों को सत्ता से बेदखल कर दिया है। अखिलेश ने भाजपा पर जाति-धर्म में बांटकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। कहा, पिछले पांच सालों से देश में नफरत की राजनीति की गई। लोगों को बांटने का कार्य भाजपा ने किया। समाजवादी लोग इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।

फिर से बहुरेंगे दिन
कानपुर में जाजमऊ गंगा पुल पर रुके सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव बाद टेनरियों के लिए रणनीति बनाने की बात कहते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। रविवार को सपा नेता व लेदर वेलफेयर इंडस्ट्री एसोसिएशन के सदस्य महफूज अख्तर ने पांच माह की बंदी से चमड़ा उद्योग पर आए संकट व बेरोजगारी की समस्या तथा बिजली कनेक्शन काटने के दौरान हुई घटना की जानकारी दी। अखिलेश यादव ने कहा कि वह चमड़ा कारोबारियों की समस्या से वाकिफ हैं। कारोबारियों और मजदूरों के लिए संघर्ष किया जाएगा। केंद्रीय चमड़ा उद्योग को किसी भी हाल में बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उनकी पार्टी हर कदम पर उनके साथ है।

 

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो