scriptअखिलेश यादव बोले, नाम बदलवाना हो तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखें | akhilesh yadav big statement on cm yogi adityanath and bjp government | Patrika News

अखिलेश यादव बोले, नाम बदलवाना हो तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखें

locationकानपुरPublished: Dec 01, 2019 05:28:31 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

जाजमऊ से लेकर चिल्ली तक सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख का किया स्वागत, हाथ हिलाकर 2022 फतह का दिया मंत्र।

अखिलेश यादव बोले, नाम बदलवाना हो तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखें

अखिलेश यादव बोले, नाम बदलवाना हो तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखें

कानपुर। पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी के पौत्र के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को कानपुर पहुंचे। उनका जाजमऊ में सपाईयों ने भव्य स्वागत किया। सपा प्रमुख सड़क के जरिए सीधे चिल्ली गांव पहुंचे। वह यहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक बद्री प्रसाद और पूर्व विधायक सुखरानी देवी की मूर्तियों का अनावरण किया। अखिलेश यादव अपने छोटे से प्रवास में ही कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो वहीं योगी सरकार को जनविरोधी करार देते हुए कहा मुख्यमंत्री सिर्फ नंबर, नाम और रंग बदल सकते हैं। यदि किसी को अपना अच्छा नाम रखवाना हो तो वह मुख्यमंत्री को पत्र लिख सकता है।

कार से सिर निकाल कर भरा जोश
पूर्व मुख्यमंत्री सड़क मार्ग के जरिए लखनऊ से सीधे कानपुर पहुंचे। यहां उनका सपाईयों ने स्वागत किया। कार के अंदर से अखिलेश ने पदाधिकारियों से मुलाकात की और यहां से सीधे घाटमपुर की चिल्ली गांव के लिए निकल गए। सपा प्र्रमुख के हर चैराहे पर स्वागत किया गया। उन्होंने भी कार से सिर बाहर निकाल कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। अखिलेश का काफिला पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी के आवास पर रूका। यहां पर अखिलेश ने पूर्व विधायक के पौत्र को आर्शीवाद दिया फिर उनके माता-पिता की प्रतिमाओं का अनावरण किया।

एनकाउंटर का होगी जांच
डॉयल 100 और कई शहरों का नाम बदलने पर मुख्यमंत्री योगी की चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि जिसे भी अपना अच्छा नाम रखवाना हो वह मुख्यमंत्री को पत्र लिख सकता है। क्योंकि इन ढाई सालों में सिर्फ प्रदेश के मुख्यमंत्री यही कार्य कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि पुलिस के एनकाउंटर के मामलों की उनकी सरकार बनने पर जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर मुकदमा दर्ज होगा और वह जेल भेजा जाएगा।

विकास रफ्तार सुस्त
अखलेश ने किसानों से धान खरीदने के मामले में भी प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। कहा कि बिचैलियों के माध्यम से मिल मालिक धान की सीधे खरीद कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि देश में विकास की रफ्तार सुस्त हो गई है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने आम जनता के भरोसा तोड़ा है। किसान अब भी आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार के वादे के विपरीत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वेटर और जूते तक नहीं मिल पा रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं रह गई है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो