scriptUP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव की रथयात्रा का कानपुर से शुभारंभ, बुंदेलखंड से चुनावी आगाज कर पहुंचेंगे कानपुर देहात, ये रहा पूरा रूट | akhilesh yadav rath yatra start UP assembly election 2022 campaign | Patrika News

UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव की रथयात्रा का कानपुर से शुभारंभ, बुंदेलखंड से चुनावी आगाज कर पहुंचेंगे कानपुर देहात, ये रहा पूरा रूट

locationकानपुरPublished: Oct 11, 2021 02:22:18 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

UP Assembly Election सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय रथयात्रा का 12 अक्टूबर से कानपुर से शुभारंभ होगा। 13 अक्टूबर को जालौन होते हुए कानपुर देहात पहुंचेंगे।

UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव की रथयात्रा का कानपुर से शुभारंभ, बुंदेलखंड से चुनावी आगाज कर पहुंचेंगे कानपुर देहात, ये रहा पूरा रूट

UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव की रथयात्रा का कानपुर से शुभारंभ, बुंदेलखंड से चुनावी आगाज कर पहुंचेंगे कानपुर देहात, ये रहा पूरा रूट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. UP Assembly Election विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की यात्राओं का शुभारंभ शुरू हो चुका है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रथयात्रा 12 अक्टूबर लेकर निकलेंगे। इस विजय रथयात्रा (Akhilesh Yadav Rath yatra) के जरिए वे कानपुर के जाजमऊ गंगा तट से घाटमपुर पहुंचेंगे। इसके बाद हमीरपुर (Samajwadi Party Rath Yatra) और फिर अगले दिन 13 अक्टूबर को जालौन होते हुए कानपुर देहात पहुंचेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री बुंदेलखंड की सरजमीं से चुनावी अभियान की शुरुवात करेंगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले यहां से करेंगे चुनावी आगाज

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर कानपुर में विधायक विधायक अमिताभ बाजपेयी ने एक गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने को कहा है। वहीं हमीरपुर में भी सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एमएलसी संजय लाठर ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव बुंदेलखंड की धरती से चुनाव अभियान का शुभारंभ करने के लिए मंगलवार को यहां आएंगे। यहां आकर शायं पांच बजे पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे और रात्रि विश्राम के बाद यहां से विजय यात्रा रथ 13 अक्टूबर को रवाना होगा, जो कालपी चौराहा, गौरा देवी, झलोखर होते हुए जालौन जिले के कालपी पहुंचेगा।
वर्तमान सरकार को बताया किसान विरोधी

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय लाठर ने सपा कार्यालय में कहा कि मौजूदा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। विधानसभा चुनाव में किसान, मजदूर हर वर्ग भाजपा को सबक सिखाएगा। बिजली सबसे बड़ा मुद्दा है। जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कई पावर प्लांट व बिजली घरों की स्थापना की। नए कानून तैयार कर मौजूदा सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया। वहीं कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा अध्यक्ष प्रबुद्ध श्रमशील ने बताया कि जालौन होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष की विजय रथयात्रा 13 अक्टूबर को कानपुर देहात पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो