scriptअखिलेश यादव ने कहा कि सपा से पंचायत चुनाव के प्रत्याशी तय करेगा संगठन, बीजेपी सरकार पर कसे तंज | Akhilesh Yadav Samajwadi Party said For Panchayat Chunav 2021 saifai | Patrika News

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा से पंचायत चुनाव के प्रत्याशी तय करेगा संगठन, बीजेपी सरकार पर कसे तंज

locationकानपुरPublished: Mar 05, 2021 10:48:14 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

बीजेपी सरकार पर तीखे वार करते हुए कहा कि सैफई ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की सीटें परिसीमन में बदल दी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी को इटावा व उसके आसपास के क्षेत्र की काफी चिंता रहती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा से पंचायत चुनाव के प्रत्याशी तय करेगा संगठन, बीजेपी सरकार पर कसे तंज

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा से पंचायत चुनाव के प्रत्याशी तय करेगा संगठन, बीजेपी सरकार पर कसे तंज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. पंचायत चुनाव (Panchayat chunav) में सपा (Samajwadi Party) से प्रत्याशी तय करने को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Sapa Rashtreey Adhyaksh) व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पंचायत चुनाव के प्रत्याशी (Panchayat Chunav Candidate) संगठन तय करेगा। ये बात उन्होंने अलीगढ़ के टप्पल में किसान पंचायत में जाने से पहले अपने सैफई (Saifai) स्थित आवास पर कही। उनके आवास पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार (BJP) पर तीखे वार करते हुए कहा कि सैफई ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) व क्षेत्र पंचायत की सीटें परिसीमन में बदल दी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी को इटावा व उसके आसपास के क्षेत्र की काफी चिंता रहती है। इसलिए ऐसे काम किए जा रहे हैं।
उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर फिर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था की जानकारी अगर करनी है तो मुख्यमंत्री के गृह जनपद में करिए। पिछले एक माह में गोरखपुर में अपराध किस कदर अपराध हुए हैं यह किसी से छिपा नहीं है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में जनता सुरक्षित नहीं है। इस बीच किसान आंदोलन (Kisan Andolan) पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के साथ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पहले दिन से खड़ी है।
यहां पर वो सब कार्यकर्ता खड़े हैं जो किसान हैं। ऐसा कोई नहीं है कि जिसने खेतों में धान न पैदा किया हो और मंडी में जिसके साथ लूट न हुई हो। भाजपा इसका जवाब दे कि किसानों को एमएसपी पर कितना भुगतान किया गया है। दरअसल अखिलेश यादव गुरुवार की रात को झांसी से सैफई स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे और शुक्रवार को अलीगढ़ के लिए प्रस्थान कर गए। सुबह से ही उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनसे मिलने आए थे। वे सबसे मिले उसके बाद अलीगढ़ के लिए रवाना हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो