scriptअखिलेश यादव ने भाजपा पर किए तीखे वार, बोले जनता चुनाव में सबक सिखा देगी, चुनाव पर भी बोले | Akhilesh yadav Statement Upon Bjp In auraiya Said For Election Also | Patrika News

अखिलेश यादव ने भाजपा पर किए तीखे वार, बोले जनता चुनाव में सबक सिखा देगी, चुनाव पर भी बोले

locationकानपुरPublished: Mar 06, 2021 06:19:33 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

घोषणापत्र में कई वादे किए, जो सभी झूठे निकले। भाजपा के सभी झूठे वादे जनता जान चुकी है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर किए तीखे वार, बोले जनता चुनाव में सबक सिखा देगी, चुनाव पर भी बोले

अखिलेश यादव ने भाजपा पर किए तीखे वार, बोले जनता चुनाव में सबक सिखा देगी, चुनाव पर भी बोले

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
औरैया. जनपद औरैया में पहुंचे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता की। भाजपा पर जमकर तीखे वार करते हुए उन्होंने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कारनामे जान चुके हैैं। जनता चुनाव में भाजपा (Bhajpa) को सबक सिखा देगी। घोषणापत्र में कई वादे किए, जो सभी झूठे निकले। भाजपा के सभी झूठे वादे जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महंगाई चरम पर पहुंचा दी। आम आदमी कराह उठा है। पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस आदि के दाम बढ़ा दिये। यहां तक कि नौजवानों के लिये इस सरकार ने कोई रोजगार नहीं दिया। घोषणा पत्र के अनुसार भाजपा ने अभी तक कोई वादा पूरा नहीं किया है।
किसान खेतों में मेहनत कर रहा है। भाजपा ने किसान बिल लाकर किसानों की जमीन हड़पने का काम किया है। अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) अपने ही क्षेत्र की समीक्षा कर हकीकत जान लें। जनता कहीं भी भाजपा का खाता नहीं खुलने देगी। सभी वर्ग इस सरकार से नाराज हैं। अखिलेश बोले कि भाजपा के लोग नकली हैं। नकली वादे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। चुनाव व गठबंधन पर भी अखिलेश ने खुलकर बात की।
यह भी पढें: धान के बाद अब गेहूं के लिए खरीद केंद्र मंजूर, अन्य केंद्रों के लिए स्थल चयन प्रक्रिया, समर्थन मूल्य घोषित

उन्होंने कहा कि चाचा का दल छोटा है और समाजवादी पार्टी छोटे दलों को मिलाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का पत्ता साफ होगा और फिर से सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार एम्बुलेंस की व्यवस्था फिर से सुधारेगी। मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि बनवाएंगे। आम जनता को समय से न्याय मिल सके और अपराधियों पर समय से कार्रवाई हो सके इसके लिये पुलिस के अच्छे इंतजाम किये जाएंगे। लैपटॉप दिए जाएंगे ताकि छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिकता प्रदान की जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो