scriptविजय यात्रा लेकर पहुंचे अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार में महंगाई में बुझ रही उज्जवला की गैस | akhilesh yadav vijay yatra kanpur dehat comment on BJP Government | Patrika News

विजय यात्रा लेकर पहुंचे अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार में महंगाई में बुझ रही उज्जवला की गैस

locationकानपुरPublished: Oct 14, 2021 04:52:30 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में जनता बेहाल हो गई है। किसानों की आय दोगुनी के बजाए आधी हो गई है।

विजय यात्रा लेकर पहुंचे अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार में पेट्रोल में लगी आग और महंगाई में बुझ रही उज्जवला की गैस

विजय यात्रा लेकर पहुंचे अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार में पेट्रोल में लगी आग और महंगाई में बुझ रही उज्जवला की गैस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में सपा की सत्ता काबिज करने के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की रथ यात्रा प्रदेश के कई जिलों के बाद कानपुर देहात पहुंची। इसी के चलते सपा मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विजय यात्रा के माध्यम से चुनावी शंखनाद किया है। यह विजय यात्रा हमीरपुर से जालौन होते हुए कानपुर देहात पहुंची। समाजवादी विजय यात्रा (Samajwadi Vijay Yatra) कानपुर देहात पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: अखिलेश की विजय रथयात्रा को खजांची ने दिखाई झंडी, नोटबंदी में बैंक में जन्म था खजांचीनाथ, बताया यात्रा का उद्देश्य

अखिलेश यादव ने यात्रा की बस में ऊपर खड़े होकर हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में जनता बेहाल हो गई है। किसानों की दुर्दशा हो रही है। किसानों की आय दोगुनी के बजाए आधी हो गई है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया और डीजल भी 100 के पास पहुंच रहा है। किसान को डीएपी तक नहीं मिल रही है। 2022 में जनता बीजेपी का सफाया करेगी।
उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा ने महंगाई बढ़ाई है। महिलाओं के सम्मान और नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए सपा विजय यात्रा निकली रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सपा गरीबों को 300 यूनिट बिजली फ्री देगी और किसानों को मुफ्त सिंचाई का इंतजाम करेगी। मैं इस रथ यात्रा से प्रदेश के किसानों, बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रहा हूं।
इस दौरान कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा से चुनाव में टिकट की दावेदारी में शशांक यादव उर्फ मोनू यादव ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए समाजवादी विजय यात्रा का जोरदार स्वागत किया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। वही मोनू यादव ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। जनता बदलाव चाहती है इस बार सपा की पूर्ण बहुमत में सरकार बनेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो