script

दो पक्षों में हुए विवाद में आधा दर्जन घायल, अराजक तत्वों ने किया ये काम, तो पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

locationकानपुरPublished: Sep 19, 2020 04:11:57 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दो पक्षों में हुए विवाद में आधा दर्जन घायल, अराजक तत्वों ने किया ये काम, तो पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

दो पक्षों में हुए विवाद में आधा दर्जन घायल, अराजक तत्वों ने किया ये काम, तो पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

कानपुर देहात-जिले के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नौहानौ गांव में एक कुत्ते कि मौत पर गांव के दो पक्षों में विवाद में हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल बताए गए। इस बीच गांव के किसी अराजक तत्व ने कानपुर देहात पुलिस कंट्रोल रूम में गांव से दो समुदाय के बीच हिंसा होने की सूचना दे दी। जिसके चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिले के कप्तान केशव चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व रसूलाबाद क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह सहित कोतवाल सुखवीर सिंह भारी पुलिस बल को लेकर पहुंचे। जहां जानकारी करने पर वास्तविकता दो पक्षों में विवाद होने की सामने आई। हालांकि इसके पूर्व पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया था। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नौहानौ गांव का मामला है, जहां बीते दिन एक कुत्ते के अचानक मौत हो गई। जिसको लेकर गाँव के ही एक समाज के लोगो ने दूसरे समाज के लोगो पर कुत्ते को मारने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर वार करने लगे। इससे दोनों पक्षों के करीब 5 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मौजूद डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस को गलत सूचना देने पर पुलिस ने मामले को लेकर चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया। वहीं पुलिस के अफसरों ने बताया कि कुत्ते की मौत को लेकर दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगो को चोटे आई हैं। उनमें से दो लोगो को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो