scriptयोग के बाद विधानसभा अध्यक्ष Satish Mahana ठेले पर ब्रेड-मक्खन लगाते आए नजर | Assembly Speaker Satish Mahana seen applying bread butter at Thela | Patrika News

योग के बाद विधानसभा अध्यक्ष Satish Mahana ठेले पर ब्रेड-मक्खन लगाते आए नजर

locationकानपुरPublished: Jun 21, 2022 06:32:33 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

International Yog Day पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने योग करने के बाद ठेले पर ब्रेड बटर का लुत्फ उठाया। उन्होंने ठेले पर मक्खन लगाकर लोगों को ब्रेड खिलाया और खुद भी खाया। साथ ही ब्रेड की दुकान लगाने वाले दुकानदार से उसका हालचाल लिया।

Satish Mahana

Satish Mahana

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोग उस समय हैरान रह गए जब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अचानक एक ठेले पर ब्रेड मक्खन लगाते नजर आए। पहले तो वहां मौजूद किसी को यकीन नहीं हुआ कि ये सतीश महाना हैं, लेकिन कुछ ही देर में दुकान पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां उन्होंने ठेले पर मक्खन लगाकर लोगों को ब्रेड खिलाया और खुद भी खाया। साथ ही ब्रेड की दुकान लगाने वाले दुकानदार से उसका हालचाल लिया। उनके साथ एमएलसी सलिल विश्नोई और अन्य लोग भी मौजूद थे। सतीश महाना की यह तस्वीर वायरल हो रही है।
योग के बाद ब्रेड मक्खन

विष्णुपुरी निवासी सुरेश नवाबगंज के कंपनी बाग चौराहे पर ब्रेड मक्खन और मट्ठा का ठेला लगता है। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ग्रीन पार्क गए थे। यहां उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रीन पार्क स्थित योग उत्सव का उद्घाटन किया। उसके बाद सतीश महाना ने खुद भी योग किया। जिसके बाद कंपनी बाग चौराहे स्थित सुरेश के ब्रेड मक्खन ठेले पर रुक गए। उसी दौरान सतीश महाना ठेले पर खुद ब्रेड पर मक्खन लगाने लगे। साथ ही उन्होंने काफी लोगों को अपना हाथ से ब्रेड पर मक्खन लगाकर खिलाया।
पहले तो लोगों को यकीन नहीं हुआ कि ब्रेड मक्खन खाने वाले सतीश महाना हैं। फिर जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई, वहां भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के दुकानदारों के साथ अन्य लोगों की भी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद सतीश महाना ने लोगों से उनका हालचाल लिया। ठेले वाले का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सुरेश का कहना है कि कंपनी बाग से वीवीआईपी और वीआईपी का आना जाना रहता है, लेकिन कोई नहीं रुकता है। विधानसभा अध्यक्ष के उनके ठेले पर आने से काफी खुश हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो