scriptअटल स्मृति : दिल को छू जाएंगी पूर्व पीएम की कविताएं, अर्जुन सिंह ने कुछ इस तरह से सुनाई ये कविता | atal bihari vajpayee poem or kavita video | Patrika News

अटल स्मृति : दिल को छू जाएंगी पूर्व पीएम की कविताएं, अर्जुन सिंह ने कुछ इस तरह से सुनाई ये कविता

locationकानपुरPublished: Aug 21, 2018 07:38:54 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

पत्रिका उत्तर प्रदेश की तरह से अटल जी को श्रृद्धांजलि, आप भी भेजें कविताएं

atal bihari vajpayee poem or kavita video

अटल स्मृति : दिल को छू जाएंगी पूर्व पीएम की कविताएं, अर्जुन सिंह ने कुछ इस तरह से सुनाई ये कविता

कानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त की शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। उनके देहान्त के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। अपने प्रिय नेता की याद में सैकड़ों घरों में भोजन नहीं पका तो वहीं पूरा देश उन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिए निकल आया। देश भर में लोग उन्हें और उनकी कविताओं को याद कर रहे हैं। पत्रिका समूह भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी कड़ी में पत्रिका ने ’अटल स्मृति’ के तहत ’अटल प्रेमियों’ से पूर्व पीएम की कोई कविता या भाषण जो दिल को छू गया है, उसका वीडियो भेजने को कहा था।
पत्रिका की अपील पर बड़ी संख्या में लोगों ने हमसे वीडियो साझा किये। इनमें हर वर्ग से महिला पुरुष शामिल हैं। कई कवियों और कवियत्रियों ने अटल जी की याद में वीडियो भेजे, जिन्हें सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। आइए हम आपको ’अटल स्मृति’ में भेजे गये कुछ चुनिंदा वीडियो दिखाते हैं। इन्हीं पाठकों में एक हैं इनकम टैक्स विभाग के एडवोकेट अर्जुन सिंह , जिन्होंने अटल जी की याद में अपने जज्बात शेयर कर उनकी खूबसूरत कविता सुनाई। वकील अर्जुन सिंह कहते हैं कि भारत रत्न अटल जी ने राजेनता के अलावा एक अच्े इंसान थे। साथ की बेजोड़ कलमकार और बेमिसाल कवि। बताते हैं, अटल जी की सरकार जब 13 दिन की सरकार गिर जाने के बाद वो तीन दिन कानपुर आए। पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में उन्होंने छात्रों को पुरूस्कार देकर उस वक्त कई कविताएं उन्हें सुनाई थीं। उन्होंने कहा था कि हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा और फिर से जनता जर्नादन के बल पर सत्ता में आएंगे।
अगर आप भी हैं अटल प्रेमी तो रिकॉर्ड करिये उनकी कोई कविता या भाषण, जिसने आपके दिल को छू लिया हो और हमसे शेयर करिये। हमारा वाट्सएप नंबर है 8318143602
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो