कानपुर

ये कैसा गांव जहाँ लोगो का रहना दुश्वार, वजह जानिये

ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम प्रधान से कहने के बावजूद कोई विकास कार्य नही कराया गया।

कानपुरAug 23, 2019 / 07:34 pm

Arvind Kumar Verma

ये कैसा गांव जहाँ लोगो का जीना दुश्वार, वजह जानिये

कानपुर देहात-एक तरफ केंद्र सरकार स्वच्छ भारत का सपना देख रही है, जिससे प्रत्येक गांव रोशन हो। इसलिए सरकार गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का दावा कर रही है। वहीं कानपुर देहात के ब्लॉक सरवनखेड़ा का ग्राम खानचंद्रपुर विकास से कोसो दूर है। गांव में नालियां, खड़ंजा, सड़कें नहीं है। इससे बारिश में जलभराव के कारण लोगों का रास्तों से निकलना दूभर हो जाता है। यहां तक कि नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चे नहीं निकल पाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम प्रधान से कहने के बावजूद कोई विकास कार्य नही कराया गया। ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक के अफसरों से कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्य नही किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान नन्ही देवी पुत्र अरुण कुमार की मनमानी व भ्रष्टाचारी के चलते गांव की स्थिति बदहाल है।
 

ग्रामीणों के मुताबिक हर वर्ष पैसा आने के बावजूद तालाब की साफ सफाई भी करीब 7 वर्षों से नही कराई गई है। इससे तालाबों में जलभराव भी नही किया जा सका। जिसके चलते पशुपालक परेशान हो जाते हैं। जल संचयन न होने से अचानक गांव में आग लगने पर तालाबों में पानी न होने से भयावह स्थिति बन सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शुद्ध पेयजल के लिए खराब पड़े सरकारी हैंडपंप व टंकी शोपीस बने हुए है। गांव की सड़कें, नालियां पूर्णतया टूटी हुई है। गांव में गंदगी का अंबार लगा है। इससे बीमारी फैलने की आशंका को लेकर ग्रामीण दहशतजदा हैं। जो नालियां बनी है, उनकी सफाई न होने से गंदा पानी रास्तों पर आ जाता है। इससे आवागमन बाधित होता है। इन समस्याओं के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.