scriptबिकरू कांड में बड़ा खुलासा, होने वाली घटना की थी इन पुलिस कर्मियों को जानकारी, चार्जशीट में बनाया आरोपी | Big disclosure in Bikeru scandal, they are accused of conspiracy | Patrika News

बिकरू कांड में बड़ा खुलासा, होने वाली घटना की थी इन पुलिस कर्मियों को जानकारी, चार्जशीट में बनाया आरोपी

locationकानपुरPublished: Sep 29, 2020 12:21:32 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

-टॉप टेन अपराधियों की सूची बनाने में भी विकास को बचाया गया,
-विकास के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर नहीं की गई कोई कार्यवाही,
-चार्जशीट में बताया गया कि तत्कालीन थानाध्यक्ष ने विकास के अपराधों को हमेशा छिपाया,

बिकरू कांड में बड़ा खुलासा, होने वाली घटना की थी इन पुलिस कर्मियों को जानकारी, चार्जशीट में बनाया आरोपी

बिकरू कांड में बड़ा खुलासा, होने वाली घटना की थी इन पुलिस कर्मियों को जानकारी, चार्जशीट में बनाया आरोपी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर-बिकरू कांड की चार्जशीट में चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया गया कि चार्जशीट तैयार हो गई है, जिसे इसी सप्ताह दाखिल किया जाना है। चार्जशीट में बताया गया कि विनय तिवारी ने विकास के अपराधों को हमेशा छिपाया। थाने में विकास के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर कभी कोई कार्यवाही नहीं की गई। वहीं टॉप टेन अपराधियों की सूची बनाने में भी विकास को बचाया गया। विनय ने उसके अपराधों को दरकिनार करते हुए उसे हमेशा संरक्षण दिया। यहां तक आरोप है कि विनय ने दरोगा केके शर्मा को भेजकर 2 जुलाई को पुलिस की होने वाली दबिश की सूचना पहुंचाई। जिसके बाद विकास व सहयोगियों पूरी तैयारी से बिकरू गांव में पुलिस कर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसमें 8 पुलिस कर्मियों की जान चली गई।
इन पुलिस कर्मियों पर साजिश का आरोप

पुलिस ने मामले की विवेचना में विनय तिवारी व दरोगा केके शर्मा के खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए हैं, जिसको चार्जशीट में दर्शाया गया है। विवेचना कर रही पुलिस टीम के एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक विनय तिवारी एवं केके शर्मा पर षड़यंत्र बनाने का आरोप है। पुलिस ने साक्ष्य के अनुसार चार्जशीट में बताया कि विनय एवं केके शर्मा को बिकरू में होने वाली बड़ी वारदात की जानकारी थी, बावजूद इसके पुलिस के दबिश की गोपनीयता भंग कर दी। घटना की रात विनय तिवारी और विकास के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।
इसी हफ्ते दाखिल हो सकती चार्जशीट

सूत्रों के अनुसार विवेचना में पुलिस ने दावा किया है कि तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय तिवारी ने साथी दरोगा केके शर्मा द्वारा यह सूचना विकास दुबे के पास पहुंचाई थी। तो विकास ने कहा था कि वह सभी मार देगा। फिर भी विनय ने किसी भी पुलिस अफसर को यह जानकारी नहीं दी और पुलिस बल बिकरू गांव दबिश के लिए पहुंच गई। जिसके बाद विकास ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। इसके तहत विनय व केके शर्मा को आरोपी माना गया है। बताया गया कि चार्जशीट दाखिल करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर रविवार है, एक अक्टूबर तक दाखिल की जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो