scriptबिकरू कांड में एक और खुलासा, विकास के ख़ास दो वकीलों ने बनवाए थे फर्जी शपथ पत्र | Bikeru scandal: 2 special lawyers of Vikas made fake affidavits | Patrika News

बिकरू कांड में एक और खुलासा, विकास के ख़ास दो वकीलों ने बनवाए थे फर्जी शपथ पत्र

locationकानपुरPublished: Nov 22, 2020 06:55:12 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

पुलिस की जांच में सामने आया कि इसमें दो वकीलों की बड़ी भूमिका है।

बिकरू कांड में एक और खुलासा, विकास के ख़ास दो वकीलों ने बनवाए थे फर्जी शपथ पत्र

बिकरू कांड में एक और खुलासा, विकास के ख़ास दो वकीलों ने बनवाए थे फर्जी शपथ पत्र

कानपुर-प्रदेश के चर्चित बिकरू कांड में शस्त्र लाइसेंस के मामले को लेकर तेजी से जांच चल रही थी। जिसके बाद शस्त्र लाइसेंस में फर्जी शपथ पत्र लगाने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। दुर्दांत विकास दुबे के दो ख़ास वकीलों द्वारा यह कार्य किया जाता था, जो शपथ पत्र बनवाने का ठेका लेते थे और पैसे लेकर मनचाहा शपथपत्र तैयार करते थे। हालांकि पता चला कि विकास के पिता के लाइसेंस के लिए एक अन्य वकील ने शपथ पत्र बनाया था। ख़ास बात है कि अधिकांश शपथ पत्र कानपुर देहात कचहरी से बनवाए गए हैं।
शस्त्र लाइसेंस लेने में गलत शपथ पत्र लगाए हैं। इस मामले में विकास दुबे के पिता रामकुमार, भाई दीपक दुबे, उसकी पत्नी अंजलि दुबे, विष्णुपाल, अमित, दिनेश कुमार, रवीेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार व आशुतोष त्रिपाठी पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि इसमें दो वकीलों की बड़ी भूमिका है। ये वकील विकास के कारखास गुड्डन के परिचित हैं। इनके नाम भी पुलिस को मिल गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार एक दो दलालों का भी नाम सामने आया है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि फर्जीवाड़े में जिनके नाम सामने आएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो