scriptBikeru scandal: Khushi Dubey not released after getting bail, two SHO | बिकरू कांड: खुशी दुबे की जमानत में पुलिस लगा रही अड़ंगा! कोर्ट के आदेश के बाद आई तेजी, 2 थाना प्रभारी तलब | Patrika News

बिकरू कांड: खुशी दुबे की जमानत में पुलिस लगा रही अड़ंगा! कोर्ट के आदेश के बाद आई तेजी, 2 थाना प्रभारी तलब

locationकानपुरPublished: Jan 17, 2023 09:42:55 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

बिकरू कांड में आरोपी बनाई गई खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से भले ही जमानत मिल गई हो, लेकिन 13 दिन बीतने के बाद अभी तक रिहाई नहीं हो पाई है। अधिवक्ता ने अदालत में पुलिस की शिकायत की है।

बिकरू कांड: खुशी दुबे की जमानत में पुलिस लगा रही अड़ंगा! कोर्ट के आदेश के बाद आई तेजी, 2 थाना प्रभारी तलब

सुप्रीम कोर्ट से बिकरू कांड के मुख्य आरोपी की पत्नी को जमानत दे दी थी। लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण उसे जेल से रिहाई नहीं मिल पा रही है। खुशी दुबे के वकील ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया था। जिसमें जमानत के कागजों के सत्यापन की मांग की थी। लेकिन पनकी और नौबस्ता थाना पुलिस जमानत पर पत्रों का सत्यापन नहीं किया। अदालत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पनकी और नौबस्ता थाना प्रभारी को तलब किया है। जिसकी अगली तारीख 19 जनवरी निश्चित की गई है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.