scriptबिकरू कांड: खुशी दुबे को पहचानने से गवाहों ने किया इनकार, बोले नहीं हुई मुलाकात | Bikru Case - witness refuses to recognize Khushi Dubey | Patrika News

बिकरू कांड: खुशी दुबे को पहचानने से गवाहों ने किया इनकार, बोले नहीं हुई मुलाकात

locationकानपुरPublished: May 23, 2022 11:43:33 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

खुशी दुबे पर फर्जी आईडी से सिम लेने का मामला किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा है। आज सोमवार को पहुंचे दो गवाहों ने खुशी दुबे को पहचानने से इंकार कर दिया। बिकरू कांड में आरोपी बनाई गई खुशी दुबे के पति अमर दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

बिकरू कांड: खुशी दुबे को पहचानने से गवाहों ने किया इनकार, बोले नहीं हुई मुलाकात

बिकरू कांड: खुशी दुबे को पहचानने से गवाहों ने किया इनकार, बोले नहीं हुई मुलाकात,,,बिकरू कांड: खुशी दुबे को पहचानने से गवाहों ने किया इनकार, बोले नहीं हुई मुलाकात,बिकरू कांड: खुशी दुबे को पहचानने से गवाहों ने किया इनकार, बोले नहीं हुई मुलाकात

किशोर न्याय बोर्ड में बिकरू कांड कि आरोपी खुशी दुबे द्वारा फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आए दो गवाहों ने खुशी दुबे को पहचानने से इंकार कर दिया बोले उसकी मुलाकात खुशी दुबे से नहीं हुई है और ना ही उन्हें पहचानता है। उपरोक्त मामले की अगली सुनवाई 31 मई है किशोर न्याय बोर्ड ने आज उपस्थित दोनों गवाहों के बयान दर्ज कर लिए। उल्लेखनीय है खुशी दुबे की शादी अमर दुबे से हुई थी। जी से पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। उपरोक्त मामले में चौबेपुर इंस्पेक्टर ने फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।

 

किशोर न्याय बोर्ड में चल रही सुनवाई के दौरान आज दो गवाह पेश किए गए। बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने दोनों गवाहों से जिरह शुरू की संतराम और महेश ने जिरह के दौरान कहा कि वह खुशी दुबे को नहीं पहचानता है और ना ही उन्होंने कभी पुलिस ने उससे बयान लिए हैं महेश ने अदालत में बताया कि वह खुशी दुबे से कभी नहीं मिला है और ना ही उसे पहचानता है। उसने इस बात से भी इनकार किया कि खुशी दुबे को अपनी आईडी और सिम दिया है।

गवाहों ने कहा नहीं हुई मुलाकात

दूसरे गवाह के रूप में पहुंचे मदारीपुर निवासी संतराम ने कहा कि गांव के रहने वाले मदारीपुर निवासी राम सिंह ने उनसे आधार और राशन कार्ड की छाया प्रति प्रधानमंत्री आवास के लिए लिए थे। उन्हें नहीं पता कि की फोटोकॉपी से सिम लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि फर्जी आईडी से सिम लेकर खुशी दुबे अपना काम चला रही है। वहीं एक अन्य मामले में एंटी डकैती कोर्ट में सुनवाई हो रही है इस संबंध में बताया गया कि आज सुनवाई नहीं हो सकी अगली तारीख 2 जून निश्चित की गई है।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो