scriptबिकरू कांड: एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे का नजदीकी पेट्रोल पंप संचालक ईडी के निशाने पर | Bikru kand: ED inquiry with petrol pump owner close with Vikas Dubey | Patrika News

बिकरू कांड: एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे का नजदीकी पेट्रोल पंप संचालक ईडी के निशाने पर

locationकानपुरPublished: May 28, 2022 11:11:10 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के नज़दीकियों के संबंध में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में एक पेट्रोल पंप संचालक का भी नाम सामने आ रहा है। जिस पर विकास दुबे के मदद करने का आरोप है। ईडी पेट्रोल पंप संचालक से कई बार पूछताछ कर चुकी है।

बिकरू कांड: एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे का नजदीकी पेट्रोल पंप संचालक ईडी के निशाने पर

बिकरू कांड: एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे का नजदीकी पेट्रोल पंप संचालक ईडी के निशाने पर

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के नजदीकी रखने वाले लोगों पर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में एक और नाम सामने आया है। जिसमें पेट्रोल पंप का संचालक है। जिससे ईडी कई बार पूछताछ कर चुकी है। बिकरू कांड के बाद हिस्ट्रीशीटर और एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे से नजदीकी रखने वाले की जांच लगातार हो रही है। जिसकी लिस्ट काफी लंबी होती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा इसकी जांच की जा रही है। जिसमें अब तक दो दर्जन नाम ईडी को सौंपा जा चुका है। इसी में एक नाम पेट्रोल पंप से जुड़े संचालक का आ रहा है।

 

प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने बिकरू के मुख्य आरोपी विकास दुबे के निकट सहयोगियों की जांच कर रहा है। जिसमें सौरभ भदोरिया की अहम भूमिका है। जिसने प्रवर्तन निदेशालय को विकास दुबे से जुड़े लगभग दो दर्जन लोगों के नाम की सूची दी है। जिसमें उनके संपत्तियों का भी लेखा जोखा दिया गया है।सूची में शामिल लोगों के साथ प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रहा है। इसी क्रम में शहर के एक पेट्रोल पंप मालिक से भी पूछताछ हो रही है।

 

ईडी कर रही पूछताछ

जिसमें उसका एक सहयोगी भी शामिल है सूत्रों के अनुसार पेट्रोल पंप मालिक ने ईडी को बताया कि वह जय बाजपेई के साथ दुबई की यात्रा कर चुका है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने दो बार जय बाजपेई के साथ यात्रा की है। पेट्रोल पंप संचालक के खुलासे के बाद प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सूची में शामिल कई और लोगों से पूछताछ करने की चर्चा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो