scriptबिकरू कांड : विकास दुबे की मेड इन अमेरिका राइफल बरामद, 7 गिरफ्तार | Bikru kand - Seven accused arrested with Vikas Dubey's weapon mobile | Patrika News

बिकरू कांड : विकास दुबे की मेड इन अमेरिका राइफल बरामद, 7 गिरफ्तार

locationकानपुरPublished: Mar 01, 2021 06:19:19 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से ak-47 राइफल के जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में हथियार और उनके जिंदा कारतूस मारुति वैन वैगनआर सहित अन्य चीजें बरामद की है। इन अभियुक्तों को कानपुर स्थित अंडरपास से गिरफ्तार किया है।

बिकरू कांड : विकास दुबे की मेड इन अमेरिका राइफल बरामद, 7 गिरफ्तार

बिकरू कांड – विकास दुबे की मेड इन अमेरिका राइफल, मोबाइल सहित भारी मात्रा में आर्म एम्युनेशन बरामद, सात गिरफ्तार, जाने कौन है ये

कानपुर. बिकरू कांड से कुख्यात हुआ हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से सेमी ऑटोमेटिक राइफल मेड इन अमेरिका, AK47 राइफल के जिंदा कारतूस सहित अन्य सामग्री बरामद की है। जो आठ पुलिसकर्मियों की लोमहर्षक हत्याकांड में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उपयोग में लाए गए थे। उपरोक्त मामले में स्थानीय पुलिस व एसटीएफ ने छह अभियुक्तों को मुठभेड़ में मार गिराया था। जबकि कई अन्य को जेल भेजा जा चुका है। लेकिन घटना में प्रयुक्त सेमी ऑटोमेटिक राइफल सहित अन्य हथियार और एम्युनेशन की बरामदगी ना होना एसटीएफ के लिए चुनौती थी। जिसे बरामद कर एसटीएफ ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर भौंती पनकी पड़ाव चौराहे से इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जाने वाले सर्विस रोड के पहले अंडर पास से गिरफ्तार किया है

 

आज गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम

गिरफ्तार अभियुक्तों में विष्णु कश्यप पुत्र स्वर्गीय हरिशंकर कश्यप निवासी शिवली थाना शिवली जनपद कानपुर देहात, अमन शुक्ला पुत्र राज नारायण शुक्ला निवासी धनीरामपुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात, रामजी उर्फ राधे पुत्र बाबूराम निवासी तुलसी नगर, रसूलाबाद थाना रसूलाबाद कानपुर देहात, अभिनव तिवारी उर्फ चिंकू पुत्र अनिल कुमार निवासी धनीराम पुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात, मनीष यादव उर्फ शेरू पुत्र अभिलाख सिंह यादव निवासी ग्राम डिंडी कला थाना देहात जनपद भिंड मध्य प्रदेश, संजय परिहार उर्फ पिंकू पुत्र नरेश परिहार निवासी करिया झाला झिझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात, शुभम पाल पुत्र स्व. दसराम पाल निवासी मंगला पुर थाना मंगलापुर कानपुर देहात शामिल है।

बरामद सामानों की सूची

जिनके पास से 1 सेमी ऑटोमेटिक राइफल मेड इन अमेरिका स्प्रिंगफील्ड, एक कार्बाइन 9 एमएम, एक अवैध रिवाल्वर, अवैध एसबीबीएल बंदूक 12 बोर, 2 अवैध तमंचा के साथ इनके कारतूस भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने घटना का मुख्य अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर मृतक अभियुक्त विकास दुबे का एप्पल कंपनी का आईफोन भी बरामद किया है। इसके साथ ही मृतक अभियुक्त अमर दुबे का सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, मृतक प्रभात मिश्रा उर्फ कार्तिकेय मिश्रा का मोबाइल भी बरामद किया है। एक ओमनी कार जिसमें घटना केेेे बाद बैठकर विकास दुबे और उसके साथियों को करिया झाला से औरैया बस स्टैंड तक ले जाया गया था बरामद हुआ है। एक वैगनआर कार भी बरामद हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो