script

बिकरू कांड के बाद शासन का बड़ा कदम, सभी शस्त्र लाइसेंसों की जांच के लिए एसआईटी

locationकानपुरPublished: Jan 17, 2021 03:56:51 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– शस्त्र लाइसेंस जांच के लिए एसआईटी का गठन
– अनियमितताएं पाए जाने पर शासन ने दिए जांच के निर्देश

बिकरू कांड के बाद शासन का बड़ा कदम, सभी शस्त्र लाइसेंसों की जांच के लिए एसआईटी

बिकरू कांड के बाद शासन का बड़ा कदम, सभी शस्त्र लाइसेंसों की जांच के लिए एसआईटी

कानपुर. बिकरू कांड के बाद कानपुर में शस्त्र लाइसेंस की जांच में बड़ी संख्या में अनियमितता सामने आई थी। जिसके बाद शासन ने जनपद के सभी लाइसेंस के जांच कराने का फैसला लिया। जिसकी जांच एसआईटी से कराई जा रही है। उल्लेखनीय जनपद में लगभग 40,000 शस्त्र लाइसेंस है। जिला प्रशासन की जांच में लगभग 5000 शस्त्र लाइसेंस में अनियमितताएं पाई गई थी। जिसके बाद शासन ने यह कदम उठाया है। शासन के इस कदम से प्रशासनिक क्षेत्र में हड़कंप मचा है।

 

एसआईटी करेगी सभी शस्त्र लाइसेंसों की जांच

शासन के निर्णय से प्रशासनिक अधिकारियों ने बेचैनी है। शासन के निर्देश पर डीजी एसआईटी ने पुलिस अधीक्षक देव रंजन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। जो जनपद के सभी शस्त्र लाइसेंस की जांच करेगा। बिकरू कांड के बाद विकास दुबे और उससे जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंस की जांच में बड़ी संख्या में अनियमितताएं सामने आई। बताया जाता है 8 शस्त्र लाइसेंस विकास दुबे और उसके गुर्गों के पास था। जिनमें फर्जी डॉक्यूमेंट लगाए गए थे। शासन के निर्देश पर हुई जांच में लगभग 5000 लाइसेंस ऐसे मिले जिसमें घोर अनियमितताएं पाई गई थी। फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर प्रशासन ने लाइसेंस जारी किए थे। इन अनियमितताओं को देखते हुए शासन ने जनपद के सभी लाइसेंसों का जांच करने को कहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो