कानपुर

BIKRU KAND में एसआईटी रिपोर्ट – विकास दुबे गैंग की डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति की हुई जानकारी

– एसआईटी को विकास दुबे और उसके खजांची जय बाजपेई के पास डेढ़ सौ करोड़ रुपए की संपत्ति की हुई जानकारी

कानपुरDec 02, 2020 / 10:14 am

Narendra Awasthi

BIKRU KAND में एसआईटी रिपोर्ट – विकास दुबे गैंग की डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति की हुई जानकारी

कानपुर. बिकरू कांड के बाद बैठाई गई एसआईटी जांच में विकास दुबे की संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है। जांच में लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपए की संपत्ति निकल कर सामने आई है। शासन ने इसकी जानकारी प्रवर्तन निदेशालय ईडी को भी भेज दी है। गौरतलब है उपरोक्त मामले में प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रहा है। बिकरू कांड के बाद विगत 12 जुलाई को एसआईटी ने जांच शुरू की थी। जिसकी लगभग 3100 पन्नों की रिपोर्ट विगत 16 अक्टूबर को शासन को सौंप दी गई। अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी की अध्यक्षता में गठित की गई एसआईटी की टीम ने ख्याति विकास दुबे की संपत्तियों का भी पता लगाया। जांच रिपोर्ट की जानकारी समय के साथ निकल कर सामने आ रही हैं।

जांच रिपोर्ट में हो रहा खुलासा

कानपुर के बिकरू कांड को लेकर गठित एसआईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार को लगभग तीन हजार एक सौ पन्नों की अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट दी है। एसआईटी ने प्रमुख रूप से 9 बिंदुओं पर जांच की थी। अपनी सिफारिश में प्रशासनिक सुधार के साथ विकास दुबे द्वारा अपराधिक जगत से कमाए हुए संपत्तियों का भी लेखा जोखा इकट्ठा किया गया है। एसआईटी की जांच में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसका खजांची जय बाजपेई की डेढ़ सौ करोड़ की अवैध संपत्ति सामने आई है। शासन ने विकास दुबे की संपत्तियों की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय भारत सरकार को लिखा था। जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) द्वारा की जा रही है। एसआईटी जांच में निकल कर आई संपत्ति के विषय में भी प्रवर्तन निदेशालय को जानकारी दी गई है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.