पिता अतुल की थी कई गांव में दहशत पुलिस की जांच के मुताबिक इस रात विपुल दुबे ने भी गोलियां बरसाईं थीं। इस पूरी साजिश में विपुल का शामिल होना बताया गया था। इस घटना में एसटीएफ ने पुलिस टीम के साथ 6 बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर किया था। वहीं 36 आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। विपुल का पिता अतुल दुबे कुख्यात विकास का रिश्ते में भतीजा लगता था। आसपास के गांव में उसकी दहशत कायम थी। बिकरू में हुई वारदात में विपुल ने पिता अतुल व विकास के साथ मिलकर बोलियां बरसाईं थीं। जिसके बाद विपुल पैदल ही कानपुर देहात के रास्ते औरैया की तरफ निकल गया था। घटना के अगले दिन अतुल दुबे का इनकाउंटर हो गया था।
फरार के दौरान इस तरह गुजारी विपुल ने रातें इधर फरार विपुल पुलिस की आंखो से 6 महीने तक बचता रहा। यहां तक कि उसने मोबाइल का प्रयोग बंद कर दिया। इससे पुलिस लोकेशन ट्रेस नही कर सकी। जगह बदल बदलकर वह रातें गुजारता रहा। जब बिकरू कांड की जांच हुई तो विपुल का नाम सामने आया। विपुल कल्याणपुर में पढ़ाई के साथ ही आईटीबीपी की तैयारी कर रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि विपुल घटना की रात बिकरू में था और उसने भी पुलिस पर गोलियां बरसाईं थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे आरोपी बनाया।