कानपुर

Bikru Kand: बिकरू कांड के आरोपी विपुल दुबे के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, विपुल की थी ऐसी ख्वाहिश

इस पूरी साजिश में विपुल का शामिल होना बताया गया था। विपुल विकास के शातिर बदमाशों में से एक था।

कानपुरMay 20, 2021 / 06:13 pm

Arvind Kumar Verma

Bikru Kand: बिकरू कांड के आरोपी विपुल दुबे के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, विपुल की थी ऐसी ख्वाहिश

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. बिकरू कांड (Bikaru Scandal) के बाद इनकाउंटर में मारे गए अतुल दुबे के पुत्र विपुल दुबे (Bikru Aropi Vipul Dubey) की चार्जशीट (Vipul Dubey Chargesheet) पुलिस ने कोर्ट में दाखिल कर दी है। विपुल को पुलिस ने इस कांड में आरोपी बनाया था, जिसेे 6 जनवरी को सजेती से गिरफ्तार किया था। वहीं अब चार्जशीट लगाई गई है। 50 हजार का इनामी विपुल दुबे कुख्यात अपराधी विकास दुबे (Criminal Vikas Dubey) की तरह ही नाम और शोहरत की चाह रहा था। पुलिस ने चार्जशीट में विपुल के खिलाफ इलेक्ट्रानिक, फॉरेंसिक और गवाहों के बयानों को शामिल किया है। विपुल विकास के शातिर बदमाशों में से एक था। बीते 2 जुलाई की रात बिकरू में विकास दुबे और उसके गैंग ने गोलियां बरसाकर सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों की हत्या की थी।
पिता अतुल की थी कई गांव में दहशत

पुलिस की जांच के मुताबिक इस रात विपुल दुबे ने भी गोलियां बरसाईं थीं। इस पूरी साजिश में विपुल का शामिल होना बताया गया था। इस घटना में एसटीएफ ने पुलिस टीम के साथ 6 बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर किया था। वहीं 36 आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। विपुल का पिता अतुल दुबे कुख्यात विकास का रिश्ते में भतीजा लगता था। आसपास के गांव में उसकी दहशत कायम थी। बिकरू में हुई वारदात में विपुल ने पिता अतुल व विकास के साथ मिलकर बोलियां बरसाईं थीं। जिसके बाद विपुल पैदल ही कानपुर देहात के रास्ते औरैया की तरफ निकल गया था। घटना के अगले दिन अतुल दुबे का इनकाउंटर हो गया था।
फरार के दौरान इस तरह गुजारी विपुल ने रातें

इधर फरार विपुल पुलिस की आंखो से 6 महीने तक बचता रहा। यहां तक कि उसने मोबाइल का प्रयोग बंद कर दिया। इससे पुलिस लोकेशन ट्रेस नही कर सकी। जगह बदल बदलकर वह रातें गुजारता रहा। जब बिकरू कांड की जांच हुई तो विपुल का नाम सामने आया। विपुल कल्याणपुर में पढ़ाई के साथ ही आईटीबीपी की तैयारी कर रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि विपुल घटना की रात बिकरू में था और उसने भी पुलिस पर गोलियां बरसाईं थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे आरोपी बनाया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.