script

मां-बेटी की हत्या, एक शव जलाया तो दूसरे को पेड़ से लटकाया

locationकानपुरPublished: Nov 01, 2018 06:13:30 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

पुलिस ने मृतक युवती के पति पर जताई हत्या की आशंका।
 

crime

मां-बेटी की हत्या, एक शव जलाया तो दूसरे को पेड़ से लटकाया

कानपुर. कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के बैड़ी अलीपुर गांव में मां-बेटी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां बुधवार रात विवाहित बेटी और उसकी मां की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे ने विवाहिता का शव पुआल के ढेर में डालकर आग लगा दी, जबकि मां के शव को फांसी के फंदे से पेड़ पर लटका दिया। गुरुवार सुबह पुआल की आग देख ग्रामीण पास गए तो शव जलता देखते ही उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कुछ दूरी पर दूसरा शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक युवती के पति पर हत्या की आशंका जताई है।
बैड़ी अलीपुर गांव निवासी राजाराम ने बेटी रूबी (35) की शादी 11 साल पहले गुलरिया मैनपुरी निवासी सुशील से की थी। शादी के आठ दिन बाद ही पति से अनबन व मारपीट के चलते रूबी वापस मायके आ गई थी और तब से यहीं रह रही थी। इसके चलते सुशील पर मुकदमा लिखाया था। राजाराम ने बताया कि बुधवार रात सुशील का फोन आया और उसने समझौते की बात कहते हुए रूबी को बुलाया था। इस पर रूबी और उसकी मां जगदेई (62) चली गई थीं।
देर रात मां-बेटी जब घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह गांव के बाहर एक बाग में पुआल के जलते ढेर में जलता मानव प्रत्यय देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर युवती के जले अवशेष बरामद किए। इसके बाद वृद्धा की खोजबीन शुरू कराई। कुछ दूरी पर एक पेड़ पर वृद्धा का शव लटका मिला।
दामाद पर संदेह, पुलिस कर रही छानबीन

इस दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। वृद्धा के पति ने बताया कि हत्या में दामाद का हाथ हो सकता है, उनकी गांव में अन्य किसी से रंजिश नहीं है। दामाद अक्सर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। सीओ भगवान सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक युवती के पति पर हत्या का संदेश जाहिर हो रहा है। परिजनों की तहरीर व साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो