scriptभाजपा ने होडिंग्स के जरिए सपा-बसपा व कांग्रेस घेरा | billboards before bjp attacked sp bsp and congress in kanpur | Patrika News

भाजपा ने होडिंग्स के जरिए सपा-बसपा व कांग्रेस घेरा

locationकानपुरPublished: Jan 16, 2019 04:14:22 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विरोधियों पर होडिंग्स के जरिए बोला जोरदार हमला, नेताओं से किए प्रश्न तो खोली पोल, आगे भी जा रहेगा ये अभियान।

billboards before bjp attacked sp bsp and congress in kanpur

भाजपा ने होडिंग्स के जरिए सपा-बसपा और कांग्रेस घेरा

कानपुर। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के बीच हुए गठबंधन के बाद बाद भाजपा ने उन पर होडिंग्स के जरिए जोरदार हमला बोला है। शहर के अधिकांश चौराहों और मोहल्लों व गलियों में इसी के जरिए कांग्रेस के साथ ही अन्य विरोधी दलों की पोल खोली है। बुधवार की सुबह जिसने भी ये होर्डिंग्स देखी वो वो ठहर गया। उनमें लिखे शब्दों को पढ़ा और मुस्कराते हुए चल दिया। भाजपा ने इन होर्डिंग्स में सपा-बसपा और कांग्रेस को चुभने वाली बाते लिखी गई हैं। होडिंग्स में कांग्रेस को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की किक बताया गया है। साथ जनेऊ और राफेल की डील को भी बड़े-बड़े शब्दों में जगह देकर सीधा राहुल गांधी पर अटैक किया है। तिलक-तराजू के साथ गेस्टहाउस कांड को भी यहां पर जगह मिली है।

इनके जरिए विरोधियों से पूछे प्रश्न
सपा बसपा गठबंधन के खिलाफ बीजेपी द्वारा लगवाई गई होर्डिंग्स शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इन होर्डिंग्स में विपक्षी पार्टियों से कई सवाल भी पूछे गए हैं जिसका जवाब फ़िलहाल किसी भी विपक्षी पार्टी के पास नहीं है। होर्डिंग्स के माध्यम से पूछा गया है कि महागठबंधन का प्रधानमंत्री का चेहरा कौन है ? इसके साथ ही महागठबंधन का चेहरा कौन है ? इन सभी सवालों के जवाब भाजपा ने इन्हीं होर्डिंग्स के जरिए विरोधी दलों के नेताओं से मांगे हैं। भाजपा नेताओं ने मायावती और अखिलेश पर वार किया है। कई आरोप लगाते हुए उनसे प्रश्न किए हैं। चुनाव से पहले भाजपा इसी के जरिए विपक्ष की पोल खोलने का ऐलान किया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यकारणी सदस्य अरुण बाजपेयी ने कहा 17 जिलों में होडिंग्स लग चुकी हैं और जहां-जहां पर अभी नहीं लगीं वहां-वहां इन्हें भिजवाया जा रहा है।

29 नेता पीएम पद के उम्मीदवार
होर्डिंग्स में महागठबंधन में लिखा है कि अबकी बार प्रधानमंत्री पद के 29 दावेदार हैं। हर राज्य की दावेदारी पीएम की रेस में कौन भारी ,बंगाली या मराठा पीएम की कुर्सी से किसका नाता। राहुल के पीएम चैलेन्ज को माया-ममता की चुनौती ,राहुल गांधी की जैकेट कुछ कहती है। जाकेट में जनेऊ जेब में राफेल ,तिलक तराजू और तलवार 2019 में बनाएंगे मोदी सरकार। सांसद का आंख मारे डांस के साथ विरोधी दलों के नेताओं की जितनी कमियां हैं, इन्हीं होर्डिंग्स के जरिए उजागर की गई है। मायावती को तिलक-तराजू के जरिए तो सपा को गेस्हाउस की याद दिलाई गई है। होर्डिंग्स में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताआें की फोटो भी लगाई गई है।

जनता के सामने सच लाने की कोशिश
पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यकारणी सदस्य अरुण बाजपेयी के मुताबिक पूरे शहर में विभिन्न स्लोगन लिखी हुई होर्डिंग्स को लगवाया गया है। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से सपा-बसपा का गठबंधन हुआ है हमने होर्डिंग के माध्यम से लोगां को सच्चाई का आईना दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा कांग्रेस का हाथ पकड़ कर चली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में साइकिल ने हाथ का साथ छोड़ कर हाथी की सवारी करने लगे। इस गठबंधन ने कांग्रेस को ऐसी किक मारी है कि अब वो अकेले ही चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है।

सिर्फ आंख मारते हैं राहुल गांधी
पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यकारणी सदस्य अरुण बाजपेई ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष संसद में बैठ कर आंख मारते हैं। उनको संसद की मर्यादा का जरा भी ख्याल नहीं है। उन्हें अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। राहुल गांधी अपनी जैकेट में जनेऊ रख कर चलते हैं और जेब में राफेल का मुद्दा। उन्होंने कहा कि समाज को इस बात को समझना चाहिए की कौन सच्चा है और कौन झूठा। मेरे द्वारा होर्डिंग्स में लिखवाई गई सभी बातें सच्चाई को दर्शाती हैं। इस गठबंधन को बेकनाब करने के लिए मै इस तरह की होर्डिंग्स आगे भी लगवाता रहूंगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो