script

किचन के कचरे से बनेगी आपकी रसोई, गैस सिलेंडर खरीदने की नहीं जरूरत

locationकानपुरPublished: Feb 19, 2020 02:40:06 pm

घर पर ही लगवाए बायो गैस प्लांट, किचन वेस्ट की गैस से बनाएं खानालॉन की जगह नहीं है तो घर की छत पर भी लगाया जा सकता प्लांट

किचन के कचरे से बनेगी आपकी रसोई, गैस सिलेंडर खरीदने की नहीं जरूरत

किचन के कचरे से बनेगी आपकी रसोई, गैस सिलेंडर खरीदने की नहीं जरूरत

कानपुर। रसोई गैस के बढ़ते दामों से राहत पाने के लिए बायो गैस प्लांट आसान विकल्प है। इससे आपको सस्ती ही नहीं बल्कि मुफ्त की गैस मिल सकती है। इसके लिए गोबर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपके किचन का कचरा ही इसके लिए पर्याप्त होगा। इस प्लांट में किचन वेस्ट के उपयोग से रोजाना निकलने वाली गैस से आप घर का भोजन पका सकते हैं। तो बस घर पर लगवाइए बायो गैस प्लांट और रसोई गैस खरीदने और पैसे खर्च करने के झंझट से छुटकारा पाइए।
इस कचरे की पड़ेगी जरूरत
घर पर लगवाए जाने वाले बायो गैस प्लांट में गोबर की जगह किचन वेस्ट की जरूरत पड़ेगी। इसमें आप आप जिन सब्जियों और फलों के छिलके, बासी या खराब हो चुके भोजन या फूल-पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ५ किलोग्राम के प्लांट में रोजाना ४०० ग्राम गैस मिलती है। अगर आपका परिवार बड़ा है तो बड़ा प्लांट और ज्यादा कचरे की जरूरत पड़ेगी।
इस तरह तैयार होगी गैस
आप अगर 5 किलोग्राम या इससे अधिक क्षमता का बॉयो गैस प्लांट लेते हैं तो इसे घर में कहीं खुले में रखना होगा। मसलन, छत का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और सामने लॉन का भी। प्लांट लगाने वाले आपके घर में चूल्हा भी लगाएंगे और रेगुलेटर भी। चूल्हे को सीधे प्लांट से कनेक्ट कर देंगे और फिर बस आपको खाना पकाने के लिए गैस मिलने लगेगी।
कचरा है कम तो यह घास लगाइए
प्लांट के लिए पांच किलोग्राम कचरा अगर नहीं हो पाता है तो इसकी भरपाई के लिए आपको अजोला घास लगानी होगी। यह घास भी प्लांट लगाने वाले ही मुहैया कराएंगे। एक मु_ी अजोला में आपके परिसर में खोदा गया गड्ढा भर जाएगा। दो गुना चार मीटर का गड्ढा तैयार करना होगा जिसकी गहराई सिर्फ डेढ़ फीट की होगी। यानि ऐसा गड्ढा आप किसी भी पॉट में छत पर भी तैयार कर सकते हैं। हफ्ते भर में भरपूर घास पैदा होने लगेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो