script1 सीट के बीजेपी से 50 दावेदार, अमित शाह लगाएंगे मुहर | bjp candidate ticket fight on by election in govind gagar seat | Patrika News

1 सीट के बीजेपी से 50 दावेदार, अमित शाह लगाएंगे मुहर

locationकानपुरPublished: Sep 07, 2019 03:26:50 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

गोविन्द नगर सीट से बसपा के ब्राम्हण चेहरा उतारे जाने के बाद एक्शन में आए बीजेपी, 50 दावेदारों में इन दो नामों में से एक पर लगी सकती है मुहर।

1 सीट के बीजेपी से 50 दावेदार, अमित शाह लगाएंगे मुहर

1 सीट के बीजेपी से 50 दावेदार, अमित शाह लगाएंगे मुहर

कानपुर। पूर्व मंत्री सत्यदेव पचौरी Former Minister Satyadev Pachauri के कानुपर नगर से सांसद चुने जाने के बाद गोविंदनगर सीट Govindnagar Seat के लिए उपचुनाव Bye election 2019 होना है। जिसके चलते बसपा, BSP सपा samajeadi parti कांग्रेस Congress ब्राम्हण बाहूल्य सीट पर जीत दर्ज करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं तो वहीं अपनी कब्जा बरकरार रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party के कद्दावर नेतर पिछले एक सप्ताह से शहर में ढेरा जमाए हुए हैं। सत्ताधरी दल की तरफ से 50 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है। सूची प्रदेश कार्यालय के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह National President Amit Shah के पास पहुंच चुकी है और जल्द ही पार्टी यहां उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है।

नंदी को बनाया गया है प्रभारी
उत्तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव By-elections in 13 assembly seats होने हैं। इसको लेकर भाजपा Bharatiya Janata Party सभी सीटों पर सुनियोजित तरीके से चुनाव की तैयारियां कर रही है। अपनी परम्परागत सीट गोविंदनगर पर कब्जा बरकरार रखने के लिए भाजपा ने यहां के प्रभार मंत्री नंद गोपाल नंदी Minister Nand Gopal Nandi को दिया हुआ है। साथ ही संगठन मंत्री सुनील बंसल Sunil Bansal भी टिकट से लेकर सगंठन को धार देने के लिए जूटे हुए हैं। बसपा ने यहां से कांग्रेंस के कद्दावर नेता देवी प्रसाद तिवारी Devi Prasad Tiwari को चुनाव के मैदान में उतार दिया है तो भाजपा की तरफ से 50 नेताओं टिकट की दावेदारी की है। जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में कई युवा चेहरे आगे चल रहे हैं।

निर्मल-मैथानी दौड़ में आगे
बीजेपी को लगातार मिल रही सफलताओं के बीच पार्टी को ब्राह्मण वोटरों की बड़ी संख्या वाली गोविंद नगर सीट के लिए 50 से अधिक दावेदारों के बीच माथापच्ची करनी होगी। पार्टी मानकर चल रही है कि प्रत्याशी ब्राह्मण होगा और चुनाव नवंबर में होंगे। सूत्रो की मानें तो 50 में दो नाम नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी और पूर्व बसपा नेता निर्मल तिवारी सबसे आगे चल रहे हैं। निर्मल तिवारी लोकसभा चुनाव के वक्त बसपा छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था। पार्टी ने उन्हें कन्नौज का प्रभार दिया था। निर्मल तिवारी सहित अन्य नेताओं के चलते समाजवादी पार्टी को उसी के गढ़ में हरा कर वहां कमल का फूल खिलाया था।

सुनील बंसल ने टटोली नब्ज
चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने आए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने जिताऊ दावेदार पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक महत्वपूर्ण बैठक की है। बैठक के दौरान 50 दावेदारों पर विस्तारकों के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष से राय जानी है। सूत्र बताते हैं कि गोविंद नगर सीट पर नाम लगभग-लगभग तय हो चुका है। पार्टी इस सीट पर ब्राम्हण को ही टिकट देने जा रही है। सुनील बंसल के साथ बैठक में सांसद सत्यदेव पचौरी, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्षय मानवेंद्र सिंह समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

370 पर फोकस
बैठक के दौरान सुनील बंसल ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद माहौल हमारे पक्ष में। ये ठीक बात है लेकिन हमें अति आत्मविश्वास में नहीं आना चाहिए। हमें ऐसी तैयारी करनी है कि जब परिणाम आए तो हमारी ऐतिहासिक जीत होनी चाहिए। हमें जीत के अंतराल को बढाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर चुनाव तैयारियों का बेहतर प्रबंधन करना है। बूथ स्तर पर जाकर चुनाव प्रचार और तैयारियों को देखने की जिम्मेदारी आप सभी की । सभी को अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप काम करना पड़ेगा। कहा कि चुनाव की मतदाता सूची पर ध्यान दें। प्रयास ये करें कि अधिक से अधिक लोग मतदाता सूचि में रहें। टिकट के बजाए जनता के पास जाकर अपनी आप पहुंचाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो