scriptCAA के समर्थन में उतरे बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, लोगों को कानून की हकीकत से करा रहे रूबरू | bjp leader big statement on caa and nrc in kanpur hindi news | Patrika News

CAA के समर्थन में उतरे बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, लोगों को कानून की हकीकत से करा रहे रूबरू

locationकानपुरPublished: Jan 23, 2020 05:00:38 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

सलीम अहमद समेत कई नेताओं को भाजपा ने सड़क पर उतारा, घर-घर जाकर समाज के लोगों को सीएए के बारे में दे रहे जानकारी।

CAA के समर्थन में उतरे बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, लोगों को कानून की हकीकत से करा रहे रूबरू

CAA के समर्थन में उतरे बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, लोगों को कानून की हकीकत से करा रहे रूबरू

कानपुर। नगरिका संशोधन एक्ट (सीएए) को लेकर जहां दिल्ली से लेकर लखनऊ और अन्य शहरों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं तो वहीं इसके समर्थन में भी लोग सड़क पर उतर इसे विपक्ष की साजिश करार रहे हैं। कानपुर से बसपा के पूर्व लोकसभा उम्मीदवार रहे व भाजपा नेता सलीम अहमद अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर लोगों को कानून की हकीकत से रूबरू करा रहे हैं।

अब लोग सीएए को समझने लगे
जाजमऊ निवासी व बसपा के पूर्व लोकसभा उम्मीदवार रहे भाजपा नेता सलीम अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतरे और सीएए को लेकर लोगों के घर-घर जा रहे हैं। सलीम अहमद ने कहा कि लोग अब सीएए को समझने लगे हैं। प्रचार-प्रसार से काफी असर पड़ा है, इसलिए अब समाज का रुख बदल रहा है। इसी वजह से मुस्लिम समाज के लोग यहां समर्थन में आए हैं।

विपक्षी कर रहे गुमराह
भाजपा नेता ने कहा कि विरोधी दलों ने आवाम को गुमराह जरूर कर रहे हैं पर अब वे जान इसकी हकीकत को जान रहे हैं। कहा सीएए से देश का भला है। इससे किसी की नागरिकता छीनेगी नहीं बल्कि मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कानून से पाकिस्तान, बंग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना से विस्थापित हुए लोगों को नागरिकता मिलेगी। विपक्षी पार्टी लोगों को इस बिल के बारे में गलत जानकारी देकर बहका रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सीएए के बारे में बता रहे हैं और अब आवाम भी हमारे साथ आ रही है।

रैली में हजारों लोगों ने लिया भाग
सलीम अहमद ने बताया कि कानपुर के किदवई नगर में हुई सीएए के समर्थन वाली रैली में सभी धर्मो के करीब एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। मुस्लिम समाज के लोग भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा ने इस तबगे का वोट लिया, लेकिन विकास नहीं किया। 2014 में केंद्र मोदी तो प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। इस मौके पर मौलाना सलाउद्दीन, बिलाल अहमद, परवेज आलम, मोहम्मद महमूद, रईस और खुर्शीद ने कहा कि हम सीएए का समर्थन करते हैं क्योंकि इसके विरोध की कोई वजह ही नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो