scriptबीजेपी ने कानपुर में प्रत्याशियों की सूची कर दी जारी, पूर्व मंत्री कमलरानी की बेटी स्वप्निल भी बनी प्रत्याशी | BJP Party Kanpur Pratyashi List Jaari, Kamalrani Varun Daughter Shamil | Patrika News

बीजेपी ने कानपुर में प्रत्याशियों की सूची कर दी जारी, पूर्व मंत्री कमलरानी की बेटी स्वप्निल भी बनी प्रत्याशी

locationकानपुरPublished: Apr 02, 2021 07:46:54 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

जिला पंचायत सदस्यों के नामों के लिए भाजपा में पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी।

बीजेपी ने कानपुर में प्रत्याशियों की सूची कर दी जारी, पूर्व मंत्री कमलरानी की बेटी स्वप्निल भी बनी प्रत्याशी

बीजेपी ने कानपुर में प्रत्याशियों की सूची कर दी जारी, पूर्व मंत्री कमलरानी की बेटी स्वप्निल भी बनी प्रत्याशी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) को लेकर सरगर्मी तेज है। राजनैतिक दलों (Political Party) में भी जीत के लिए प्रत्याशियों को चिन्हित कर उनकी सूची जारी करने का सिलसिला चल रहा है। वहीं जिला पंचायत सदस्य (Jila Panchayat Sadasya) के चुनाव के लिए भाजपा (BJP Pratyashi List) ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसमें पूर्व मंत्री स्व. कमलरानी वरुण (Kamalrani Varun) की बेटी स्वप्निल वरुण को प्रत्याशी बनाया गया है, उन्हे गिरसी से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अमरसिंह निषाद को मकरंदपुर और अश्विनी कटियार को नानामऊ से प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके बाद प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्रों में संपर्क की रफ्तार बढ़ा दी है।
जिला पंचायत सदस्यों के नामों के लिए भाजपा में पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी। शुक्रवार सुबह विकास नगर स्थित कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह निषाद और अश्विनी कटियार को भाजपा में शामिल कराया गया। तभी दोनों को पार्टी द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित करने का मन बना लिया गया। वहीं दोपहर में घोषित हुई सूची में दोनों के नाम शामिल थे। साथ ही पूर्व मंत्री कमलरानी वरुण के निधन के बाद उनकी बेटी का नाम घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी में था, लेकिन उस समय उन्हें टिकट नहीं मिल सका था। इस चुनाव में पार्टी ने उन्हें गिरसी से लड़ने का मौका दिया है। इसके अलावा इटावा के जिला प्रभारी बनाए गए रामलखन रावत और क्षेत्रीय मंत्री पूनम संखवार को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है। कानपुर नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला ने बताया कि सभी को जल्द से जल्द नामांकन कराने के लिए कहा गया है।
जानिए प्रत्याशियों की सूची

सीट – प्रत्याशी

कल्याणपुर – नेहा निषाद
सचेंडी – कमला सिंह चौहान
बिनौर – कमलेश चंदेल
मालौ – अश्वनी दीक्षित
पेम – अवधेश कोरी
चौबेपुर – श्रद्धा नारायण पांडेय
मुश्ता – सोनू कटियार।
बिलहर – सोमेंद्र सिंह।
घिमऊ – प्रभाकर अवस्थी।
राधन – राजा दिवाकर।
नानामऊ – अश्विनी कटियार।
बरंडा – अनुभव कटियार।
ककवन – अंजलि शुक्ला।
कसिगवां – अदिति राजपूत।
चौबेपुर घाटमपुर – राम लखन रावत।
मकरंदपुर – अमर सिंह निषाद
समुही – अनुप्रिया सचान।
परास – श्वेता रामजी शुक्ला।
पतारी – गीता सोनकर।
कुंदौली सुनील कुशवाहा।
वीरनखेड़ा संतोष कश्यप।
बेहटा बुजुर्ग – संदीप बाजपेई।
गिरसी – स्वप्निल वरुण।
पतारा – रणविजय सिंह।
पड़री लालपुर – पूनम संखवार।
रमईपुर – हरीलाल पाल।
जामू – काजल तिवारी।
कठारा – मुन्नी देवी सोनकर।
नर्वल – सूर्य प्रकाश तिवारी।
सरसौल – सरोजनी देवी पासी।
सिकठिया – कमलेश कुमार निषाद।
पाली भोगीपुर – रविराज वर्मा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो