script

भाजपा प्रदेश महासचिव ने सभी के हित में बताया यूपी बजट, 2022 यूपी चुनाव पर बोले खास बात

locationकानपुरPublished: Feb 24, 2021 07:01:03 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

भाजपा प्रदेश महासचिव ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा की लोकप्रियता और उपलब्धि को नहीं पचा पा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश महासचिव ने सभी के हित में बताया यूपी बजट, 2022 यूपी चुनाव पर बोले खास बात

भाजपा प्रदेश महासचिव ने सभी के हित में बताया यूपी बजट, 2022 यूपी चुनाव पर बोले खास बात

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर देहात. कन्नौज लोकसभा क्षेत्र (Kannauj Loksabha) के कठारा गांव में क्षेत्रीय सांसद (Kannauj Sansad) एक भाजपा प्रदेश महासचिव (BJP Pradesh Mahasachiv) सुब्रत पाठक (Subrat Pathak) पहुंचे। गांव में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाषचंद्र त्रिपाठी के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bharteeya Janta Party) गरीब, मजदूर, किसान सहित सर्वसमाज के लिए कार्य कर रही है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा देकर भारतीय जनता पार्टी देश हित में लगी हुई है।
प्रधानमंत्री (Pradhanmantri MODI) ने आज भारत को महाशक्ति बना दिया है। कोई भी देश भारत की सरजमीं पर एक इंच भी जमीन लेने की जुर्रत नही कर सकता है। वहीं विपक्षी दल भाजपा की लोकप्रियता और उपलब्धि को नहीं पचा पा रहे हैं। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav 2022) में पुनः यूपी (UP BJP) में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि यह बजट किसान, नौजवान, छात्र, महिला सभी के हित में है। यह एक विकासपरक बजट (UP Budget) है, जो सभी वर्गों की भलाई के लिए है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है सत्ता पक्ष की चीज को गलत बताकर लोगों को बरगलाना, लेकिन देश के नागरिक अब विपक्षियों की सोच को समझ चुके हैं। ग्राम पंचायत के चुनावो के मामले में कहा कि जिस प्रकार गांव -गांव में भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्य दिखाई पड़ते हैं। जिस प्रकार देश में मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में योगी जी नेतृत्व भाजपा की ईमानदार सरकार बनी है। उसी तरह भाजपा के नेतृत्व में गांवों में भी ईमानदार सरकार बने ये हमारा प्रयास है। 2022 चुनाव को लेकर उन्होंने कहा प्रदेश में योगी जी दोबारा मुख्यमंत्री (CM YOGI) बनेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो