scriptभाजपा की पहली सूची जारी, इस सांसद का टिकट काटा | bjp releases first list of candidates in lok sabha elections 2019 | Patrika News

भाजपा की पहली सूची जारी, इस सांसद का टिकट काटा

locationकानपुरPublished: Mar 21, 2019 08:30:24 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

कानपुर सीट से मंत्री सतीश महाना के नाम पक्का होने की चल रही चर्चा, जबकि कानपुर-बुंदेलखंड की अन्य 9 सीटों पर चुनावी अखाड़े में हो सकते हैं नए चेहरे।

bjp releases first list of candidates in lok sabha elections 2019

भाजपा की पहली सूची जारी, इस सांसद का टिकट काटा

कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पहली लिस्ट का इंतजार जल्द खत्म हो गया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें बिल्हौर (मिश्रृत) लोकसभा सीट से सांसद अंजू बाला का टिकट काट दिया गया। इनकी जगह अशोक रावत को कमल का सिंबल दिया गया है। जबकि कानपुर सीट पर अभी भी नाम की ऐलान नहीं हुआ। भाजपा ने यूपी 17 सीटों में अधिकतर पिछड़े वर्ग नेताओं को प्रत्याशी बनाया है।

सतीश महाना का नाम आया सामनें
दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद देरशाम जेपी नड्डा ने 184 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। कानपुर नगर से डाॅक्टर मुरली मनोहर जोशी का नाम कटने की दशा में मंत्री सतीश महाना टिकट पाने की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। महाना को लोकसभा का टिकट मिलने को लेकर सुबह से ही शहर में चर्चा रही। महाना सात बार के विधायक है। वह एक बार पहले भी प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इस संबंध में सतीश महाना का कहना है कि अभी उन्हें पार्टी स्तर से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। जब तक प्रत्याशियों की सूची पार्टी से जारी नहीं हो जाती है, तब तक वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। पार्टी हाईकमान जो आदेश देगा उसे माना जाएगा।

इसलिए कट सकता है टिकट
सूत्र बताते हैं कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से एक निजी एजेंसी के जरिए सभी सांसदों की लोकप्रियता का सर्वे कराया गया है। इस सर्वे रिपोर्ट में मिश्रिृत सीट की सांसद अंजू बाला के निगेटिव रिपोर्ट पाई थी। कहा जा रहा है कि सांसद जोशी पिछले पांच वर्षोँ में कानपुर के लोगों में ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाए। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि वह कानपुर से लोगों के बीच समय कम दे पाते थे। इसी के चलते उनकी जगह स्थानीय नेता को टिकट दिए जाने की बात सामने आ रही है।

साक्षी महाराज को मिला टिकट
सूत्र बताते हैं प्रदेश की कोर कमेटी से जो नाम राष्ट्रीय इकाई को भेजे गए थे, उसमें कि डाॅक्टर जोशी, अंजू बाला और देवेंद्र सिंह भोले का नाम है। जबकि उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को टिकट दे दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि साक्षी महाराज लोध समाज से आते हैं और यूपी की दर्जनभर से ज्यादा सीटों पर इस समाज के मतदाता हार जीत में अहम रोल अदा करते हैं।

इन्हें मिला टिकट
भाजपा ने यूपी से मिश्रिख-अशोक रावत, उन्नाव-साक्षी महाराज,मथुरा-हेममालिनी, हरदोई-जयप्रकाश, आगरा-एस पी सिंह बघेल, बंदायू- संघमित्रा मौर्य, वाराणसी-नरेंद्र मोदी, लखनऊ-राजनाथ सिंह, अमेठी-स्मृति ईरानी, मेरठ- राजेन्द्र अग्रवाल, अलीगढ़-सतीश कुमार, बागपत-सत्यपाल सिंह, चंदौली-महेंद्र नाथ पांडेय को टिकट देकर चुनाव के मैदान में उतारा है।

ट्रेंडिंग वीडियो