script

बीजेपी ने गुंडागर्दी की दम पर उपचुनाव में जीतीं सीटें- सपा प्रदेश अध्यक्ष

locationकानपुरPublished: Nov 17, 2020 04:12:56 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

उन्होंने भाजपा पर तीखे वार करते हुए कहा कि भाजपा ने उपचुनाव में जो किया उससे विश्वास खो दिया है।

बीजेपी ने गुंडागर्दी की दम पर उपचुनाव में जीतीं सीटें- सपा प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी ने गुंडागर्दी की दम पर उपचुनाव में जीतीं सीटें- सपा प्रदेश अध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर-यूपी में हुए उपचुनाव के समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि भाजपा ने गुंडागर्दी की दम पर उपचुनाव में सीटें जीती हैं। उपचुनाव में सीटें जितने के लिए अधिकारी से लेकर लेखपाल सहित गांव के प्रधानों पर भी दबाव बनाकर चेतावनी दी गई थी कि यदि कोई प्रत्याशी हारा तो कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा बीजेपी ने सत्ता का पूरा फायदा उठाकर गुंडागर्दी की है। प्रदेश अध्यक्ष का शगुन मैरिज हाल में चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया।
दरअसल फतेहपुर जनपद में आए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखे वार करते हुए कहा कि भाजपा ने उपचुनाव में जो किया उससे विश्वास खो दिया है। इसलिए जनता जाग गई है। अब आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। इस बीच उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि लगातार तीन बार बैठक में न आने पर जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर पद से हटा दिया जाएगा।
बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ.मान सिंह यादव के समर्थन में जुटने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कार्यकर्ता क्षेत्रीय लोगों से संपर्क करें और उनसे जुड़ने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पहली बार एमएलसी स्नातक चुनाव की 11सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इसलिए कार्यकर्ता पूरी तरह से कमर कसकर तैयार रहें।

ट्रेंडिंग वीडियो