scriptकानपुर हिस्ट्रीशीटर को भाजयुमो ने दी प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी, शिवबीर सिंह को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष | BJYM Gave Responsibility of State Minister to Kanpur History Sheeter | Patrika News

कानपुर हिस्ट्रीशीटर को भाजयुमो ने दी प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी, शिवबीर सिंह को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

locationकानपुरPublished: Aug 03, 2021 02:05:53 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

-भाजयुमो ने कानपुर के हिस्ट्रीशीटर को बनाया प्रदेश मंत्री-शिववीर सिंह भदौरिया को सौंपी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

कानपुर हिस्ट्रीशीटर को भाजयुमो ने दी प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी, शिवबीर सिंह को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

कानपुर हिस्ट्रीशीटर को भाजयुमो ने दी प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी, शिवबीर सिंह को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. शहर के काकादेव थाने के हिस्ट्रीशीटर को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने प्रदेश मंत्री बनाया है। सोमवार को प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें अरविंद राज त्रिपाठी को प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अरविंद राज के खिलाफ काकादेव में 16 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर असीम (Police Commissioner) अरुण ने अरविंद के खिलाफ दर्ज मुकदमों की रिपोर्ट मांगी है। दूसरी तरफ प्रदेश कार्यसमिति में कानपुर के शिववीर सिंह भदौरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है। वहीं इस मामले में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी का कहना है कि यह मामला जानकारी में आया है, पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
अरविंद राज त्रिपाठी ने बताया कि…….

कॉलेज समय के दौरान अरविंद राज छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में वह वकालत करते हैं। वहीं अरविंद राज का कहना है कि सभी मामले छात्र राजनीति के समय हैं, जो खत्म हो चुके हैं। सन 2010 के बाद से उनके खिलाफ एक भी मुकदमा नहीं हुआ है। सिर्फ एक मुकदमा विचाराधीन है। बसपा सरकार में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई होगी। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और कभी पुलिस ने भी नहीं पूछतांछ की।
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बोले….

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों कार्यकर्ताओं की निष्ठा को देखते हुए युवा मोर्चा में स्थान दिया गया है। हर वर्ग के युवाओं के जरिए पार्टी नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। शिवबीर सिंह भदौरिया लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं। वहीं जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या पटेल और सुनील बजाज ने भी दोनों की तारीफ की है। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि अरविंद राज के खिलाफ 16 मुकदमें काकादेव थाने में दर्ज है। पुलिस से मुकदमों की ताजा स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमों की स्थिति पता चलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो