scriptमहिला ने जन्मा विकृत नवजात बच्चा, लोग देवता अवतार मान कर रहे पूजा, जमकर चढ़ रही चढ़ौती, बना चर्चा का विषय | born perverted child people worship his as a dev avatar here | Patrika News
कानपुर

महिला ने जन्मा विकृत नवजात बच्चा, लोग देवता अवतार मान कर रहे पूजा, जमकर चढ़ रही चढ़ौती, बना चर्चा का विषय

लोग देवी देवताओं का अवतार की बात कहकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।

कानपुरNov 24, 2019 / 05:10 pm

Arvind Kumar Verma

महिला ने जन्मा विकृत नवजात बच्चा, लोग देवता अवतार मान कर रहे पूजा, जमकर चढ़ रही चढ़ौती, बना चर्चा का विषय

महिला ने जन्मा विकृत नवजात बच्चा, लोग देवता अवतार मान कर रहे पूजा, जमकर चढ़ रही चढ़ौती, बना चर्चा का विषय

कानपुर देहात-जिले के सिकन्दरा तहसील क्षेत्र में एक चौका देने वाली घटना सामने आई। यहां एक गर्भवती महिला के प्रसव पीड़ा होने पर उसने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। जब नवजात को घरवालों ने देखा तो सन्न रह गए। पति पत्नी व घर के लोग कुछ देर तो कुछ समझ ही नहीं पाए। दरअसल नवजात बच्चा आम बच्चों से भिन्न है। क्योंकि सामान्य बच्चों की तरह उसका शरीर न होकर वह विकृत शरीर का ही जन्मा है। इसकी जानकारी जैसे ही मल्लाहन पुरवा के ग्रामीणों को लगी तो बच्चे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी। लोग देवी देवताओं का अवतार की बात कहकर पूजा अर्चना करने लगे।
फिर कुछ ही समय में आस पास के गांव के लोगों को जानकारी हुई तो लोग पैदल और वाहनों से आकर देखने लगे। अब इसे अंधविश्वास कहेंगे या आस्था लेकिन लोग आस्था के चलते भगवान शिव का अवतार मानते हुए उसकी पूजा और चढ़ौती चढ़ाने लगे। आपको बता दें कि यह मामला कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अन्तापुर ग्रामसभा के मल्लाहन पुरवा का है, यहां एक अनोखे बालक ने जन्म लिया, जो कुछ ही देर में क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राजाबाबू की गर्भवती पत्नी नीरजा देवी ने बीते दिन प्रसव पीड़ा के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया, जो कि आम बच्चों से बिल्कुल अलग है।
जब यह बात लोगों को पता चली तो वहाँ लोगों का ताँता लग गया और देखते ही देखते लोग बच्चे को भगवान का अवतार बताने लगे। तो वहीं आस पास की महिलायें रुपये चढ़ाकर मिन्नतें मागने लगीं। बच्चे की बड़ी बड़ी आंखें और सिर पर मांस का बड़ा सा लोथड़ा जमा है। यह दृश्य देखते ही कोई देवी तो भगवान शिव का अवतार होने की बात कहने लगे। इसके बाद ढोलक मजीरा बजाकर महिलाएं मंगलगीत गाने लगी और पूजा होने लगी। लोग मनमाफिक चढ़ौती चढ़ाने लगे। फिलहाल यह नवजात अभी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो