scriptUP Assembly Election 2022: कानपुर की इस लोकप्रिय सीट पर प्रत्याशियों का भविष्य तय करते हैं ब्राह्मण मतदाता | Brahmin voters decide the future of candidates in this assembly seat | Patrika News

UP Assembly Election 2022: कानपुर की इस लोकप्रिय सीट पर प्रत्याशियों का भविष्य तय करते हैं ब्राह्मण मतदाता

locationकानपुरPublished: Oct 25, 2021 11:14:12 am

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

UP Assembly Election 2022 पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और बसपा ने इस सीट पर ब्राह्मणों मतदाताओं को लेकर जीत की रणनीति बनाई थी।

UP Assembly Election 2022: कानपुर की इस लोकप्रिय सीट पर प्रत्याशियों का भविष्य तय करते हैं ब्राह्मण मतदाता

UP Assembly Election 2022: कानपुर की इस लोकप्रिय सीट पर प्रत्याशियों का भविष्य तय करते हैं ब्राह्मण मतदाता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. UP Assembly Election यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टियां जातीय समीकरण की रणनीति बनाने में जुटी है। आपको बता दें कि कानपुर की लोकप्रिय सीट किदवई नगर (Kidwai Nagar Assembly Seat) का गठन 2012 के परिसीमन के बाद हुआ था। इसके पहले इसका कुछ हिस्सा गोविंद नगर सीट (Govind Nagar Assembly Seat) के अंतर्गत आता था। इस विधानसभा में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) और बसपा (BSP) ने इस सीट पर ब्राह्मणों मतदाताओं को लेकर जीत की रणनीति बनाई थी। मगर पिछले चुनाव में यहां के लोकप्रिय कांग्रेसी नेता अजय कपूर (Ajay Kapoor) ने जीत दर्ज की थी। वहीं पिछले 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की आंधी में महेश त्रिवेदी भाजपा विधायक (MLA Mahesh Trivedi) चुने गए। वर्तमान में महेश त्रिवेदी विधायक हैं।
कानपुर की इस सीट की पृष्ठभूमि

किदवई नगर से पहले दो विधानसभा चुनाव में इसे गोविन्द नगर विधानसभा के नाम से लोग जानते थे। फिर 2012 में नए परिसीमन में गोविन्द नगर विधानसभा का काफी हिस्सा लेकर किदवई नगर विधानसभा का गठन हो गया। जिसके बाद किदवई नगर से 2012 के चुनाव में कांग्रेस के अजय कपूर ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। उन्होंने 63400 मतदाताओं के वोट पाकर बीजेपी के विवेकशील को 2027 मतों के अंतर से हराया था। जबकि बसपा ने संदीप शर्मा को प्रत्याशी बनाया था।
विधानसभा चुनाव 2017 में रहा ये चुनावी आंकड़ा

विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान बीजेपी की लहर में भाजपा ने मंत्री रह चुके महेश त्रिवेदी को यहां से ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा। लेकिन सपा और कांग्रेस गठबंधन के चलते कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे अजय कपूर पर पार्टी ने दांव खेला, लेकिन 1,11,407 वोट पाकर बीजेपी के महेश त्रिवेदी ने 77,424 वोट पाए अजय कपूर को हरा दिया। इस तरह बीजेपी ने इस सीट पर करीब 34 हजार मतों से कब्जा कर लिया। वहीं विधानसभा चुनाव 2022 में यहां से बीजेपी को कांग्रेस से चुनौती मिलती नजर आ रही है।
किदवई नगर सीट का जातिगत आंकड़ा

कानपुर नगर की किदवईनगर विधानसभा सीट में ब्राह्मण वोट सबसे अधिक है। इस सीट पर करीब 1,10,000 ब्राह्मण मतदाता हैं, जो यहां से किसी भी प्रत्याशी की जीत को तय करते हैं। वहीं करीब 50 हजार मतदाता के रूप में वैश्य दूसरे नंबर पर हैं। जबकि 35 हजार मतदाता की संख्या में दलित हैं। साथ ही 30 हजार पिछड़े वर्ग और करीब 30 हजार मुसलमान मतदाता हैं। इसके साथ ही करीब 25 हजार वोट सिख-पंजाबी समुदाय के भी हैं।
कुल मतदाता – 3,40,151
पुरुष मतदाता – 1,83,171
महिला मतदाता – 1,56,944
अन्य मतदाता – 36

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो