scriptजयमाल से पहले ही दुल्हन को पता चला दूल्हे का ये शौक, देखते ही उड़ गए होश.. फिर किया ये काम | bride refuses to marry drunken groom | Patrika News

जयमाल से पहले ही दुल्हन को पता चला दूल्हे का ये शौक, देखते ही उड़ गए होश.. फिर किया ये काम

locationकानपुरPublished: Mar 02, 2019 02:43:01 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

दुल्हन को दूल्हे के एेसे शौक के बारे में पता चल गया जिसे देख उसने तुरंत शादी के लिए इंकार कर दिया

demo

जयमाल से पहले ही दुल्हन को पता चला दूल्हे का ये शौक, देखते ही उड़ गए होश.. फिर किया ये काम

कानपुर. शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही थी। बारातियों का अच्छे से स्वागत किया गया। जयमाल के लिए वर-वधू दोनों स्टेज पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही दुल्हन को दूल्हे के एेसे शौक के बारे में पता चल गया जिसे देख उसने तुरंत शादी के लिए इंकार कर दिया अौर बारात को वापस लौटा दिया।
मामला है ककवन के नंदानिवादा गांव का है। जहां बिल्हौर जयमाल के दौरान नशे में धुत दूल्हे को दुल्हन के पिता व अन्य लोगों से गालीगलौज करना महंगा पड़ गया। परिवार की बेइज्जती देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। वर-वधू पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद नशे में धुत दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर चला गया।
नंदानिवादा गांव निवासी राशन विक्रेता इंद्रपाल सिंह यादव ने पुत्री रीतू यादव का विवाह निकारीपुरा उमर्दा, कोतवाली तिर्वा कन्नौज निवासी राजेश यादव पुत्र जयबीर यादव से तय किया था। गुरुवार को राजेश यादव बरात लेकर बिल्हौर के बापू गेस्ट हाउस में पहुंचा था। दुल्हन रीतू यादव के भाई सौरभ, मोनू ने बताया कि उन्होंने बरातियों को स्वागत किया और द्वारचार के दौरान भी उपहार भी सौंपे। जयमाल के दौरान नशे में धुत दूल्हा राजेश यादव पिता इंद्रपाल समेत उन्हें जमकर भला बुरा कहने लगा। लेकिन बहन की शादी होने के कारण वह चुप रहे। बहन को राजेश के नशे में धुत होकर गाली गलौज व बेइज्जत करना नागवार गुजरा। इसके बाद रीतू ने शादी से इंकार कर दिया।
अनेई गांव के प्रधान रामजी त्रिवेदी ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्ष अपना-अपना सामान लेकर चले गए। पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि दोनों पक्षों को विवाद न करने की हिदायत दी गई थी। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो