scriptबाढ़ के पानी से टूटे संपर्क मार्ग, जिले के अफसरों ने निरीक्षण कर दी ये सहूलियत, फसलें जलमग्न | Broken contact road broken, district officials inspect this facility | Patrika News
कानपुर

बाढ़ के पानी से टूटे संपर्क मार्ग, जिले के अफसरों ने निरीक्षण कर दी ये सहूलियत, फसलें जलमग्न

जिला प्रशासन द्वारा फसलों की नुकसान का आंकड़ा लगाने के लिये लेखपालों को लगाया गया है।

कानपुरSep 03, 2020 / 06:17 pm

Arvind Kumar Verma

बाढ़ के पानी से टूटे संपर्क मार्ग, जिले के अफसरों ने निरीक्षण कर दी ये सहूलियत, फसलें जलमग्न

बाढ़ के पानी से टूटे संपर्क मार्ग, जिले के अफसरों ने निरीक्षण कर दी ये सहूलियत, फसलें जलमग्न

कानपुर देहात-जिले के दक्षिणी छोर से गुजरी यमुना और सेंगुर नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ना शुरू हो चुका है। लगभग 3 मीटर पानी सड़क से ऊपर बह रहा है। बाढ़ से आढन पथार गांव का संपर्क मार्ग टूट गया है। गांव के एक तरफ से दूसरे तरफ जाने के लिए लोग नांव का सहारा ले रहे हैं। जिला प्रशासन मुस्तैदी से नदियों के जलस्तर पर पैनी नजर बनाए हुए है। बाढ़ की स्थितियों को देखते हुए कानपुर देहात के एडीएम वित्त एवं राजस्व सहित तहसीलदार ने बाढ़ क्षेत्र के गाँवों का नांव में बैठकर निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर अफसरों ने उनसे हालचाल लिए और बाढ़ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। लोगो को आने जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसलिये फ़िलहाल 2 नांवो को लगा दिया है। इससे अब ग्रामीण उन्हीं नांव के सहारे निकल रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक बाढ़ से गांव के संपर्क मार्ग टूट गए हैं वहीं बाढ़ का पानी गाँव के खेतों में खड़ी तिली, ज्वार, बाजरा व उर्द की फसलों में बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे यहां की फसलें जलमग्न हो गयी हैं। फिलहाल बाढ़ से फसलों का भारी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा फसलों की नुकसान का आंकड़ा लगाने के लिये लेखपालों को लगाया गया है। फ़िलहाल बराबर बाढ़ का पानी बढ़ने से गाँव के लोगो में इस समय भय का माहौल व्याप्त है। वहीं जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिये बाढ़ चौकी के साथ और भी नांवो की व्यवस्था तैयार कर ली हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इस बार भी बाढ़ आई है। पानी तेजी के साथ बढ़ रहा है, बाढ़ से फसले डूब गई हैं, भारी नुकसान हुआ है।
वहीं एडीएम वित्त एवं प्रशासन साहबलाल ने बताया कि बाढ़ का पानी आढ़न पथार की तरफ बढ़ा है, करीब तीन मीटर नाले में पानी बढ़ा है, फसलों को लेकर अभी चिंता का विषय नहीं है, उसके लिए भी निदान किया जाएगा। इन दोनों गांव का संपर्क मार्ग टूटा है। जिसके लिए नाव की व्यवस्था करा दी गई है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर और भी नाव लगा दी जाएगी ताकि ग्रामीणों को समस्या न उठानी पड़े। बाढ़ पर नजर बनाए रखने के लिए राजस्वकर्मी तैनात हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो